फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur young man burnt Devar and Bhabhi in petrol, severely scorched

युवक ने देवर-भाभी को पेट्रोल से जलाया, गंभीर रूप से झुलसे

Wed, 02 Aug 2017 08:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 02 Aug 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur young man burnt Devar and Bhabhi in petrol, severely scorched
crime demo - फोटो : MID DAY

यूपी के जौनपुर में मंगलवार की देर रात घर के बाहर अलग-अलग चारपाई पर सो रहे देवर और भाभी पर गांव के एक युवक ने पेट्रोल गिराकर आग लगा दी। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ धमकी देने और जलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।  रजमलपुर गांव निवासी सविता मौर्य की बेटी अंशू मौर्या (20) की शादी इसी कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में हुई है।
विज्ञापन


अंशू मायके आई थी। मंगलवार को उसका देवर श्यामजीत मौर्य (20) भी आया था। रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। आधी रात के बाद गांव के एक युवक ने अगल बगल चारपाई पर सो रहे अंशू और श्यामजीत पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने शोर मचाया तो लोग जाग गए और किसी तरह आग बुझाई गई, लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। भोर में करीब तीन बजे परिवार के लोग दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


जिला अस्पताल में दोनों की हालत खतरे से बाहर है। लड़की के पिता सविता मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने रजमलपुर गांव के अनिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

तहरीर में आरोप है कि युवक ने दो दिन पहले फोन कर धमकी दी थी कि वह दोनों को जलाकर मार डालेगा। उधर, मड़ियाहूं के क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव ने कहा कि उनको ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed