फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur three workers died in the fire smoke

जौनपुर में आग से झुलस कर तीन मजदूरों की मौत

Wed, 15 Feb 2017 03:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, जौनपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 15 Feb 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur three workers died in the fire smoke
jaunpur police - फोटो : अमर उजाला

बीती रात केराकत कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचवर के दिल्ला का पूरा में तीन मजदूरों की ईंट भट्ठे में आग से झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ राजकुमार पाण्डेय व कोतवाल शशिभूषण राय ने घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की और तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

बताया गया है कि गांव में छोटे लाल यादव का भट्ठा है। कल देर शाम ईंट पकाने के लिए भट्ठे में आग लगाई गयी लेकिन वह आगे नहीं बढ़ रही थी। उसमें धुंआ नहीं निकल रहा था जिसको देखने के लिए एक मजदूर उसमें उतरा। वह वापस नहीं आया तो फिर दूसरा मजदूर अन्दर गया वह भी वापस नहीं आया।

विज्ञापन


इसके बाद तीसरा मजदूर भी अंदर गया और वह भी वापस नहीं आया। जब समय बीतने लगा तो साथी मजदूर लाइट जलाकर भट्ठे के अन्दर देखने लगे तो तीनों उसी में पड़े हुए मिले। उनका चेहरा व बदन झुलस गये हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथीयों ने तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए केराकत ले जाया गया जहां डाक्टरों ने तोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। शव उनके परिजनों को सौप दिया गया। इस बारे में रात में प्रशासन को कोई खबर नहीं दी गई।


साथ ही उनके परिजनो को भी कोई मदद नहीं मिली। मरने वालों में शुकुरा मुंडा (40) ग्राम लारंगा, जिला गुमला, झारखंड, विरेन्द (२२) ग्राम कोरवाँ, जिला लोहरदगा झारखण्ड, बन्धन मुंडा (4०) ग्राम टागा सिकवार, जिला गुमला, झारखण्ड शामिल हैं । परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वीरेंद्र की अभी शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed