{"_id":"5920528c4f1c1b8523f23a06","slug":"jaunpur-the-statues-of-ambedkar-and-buddha-were-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में अंबेडकर व बुद्ध की प्रतिमाएं तोड़ीं, जमकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में अंबेडकर व बुद्ध की प्रतिमाएं तोड़ीं, जमकर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 21 May 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर में तोड़ी गई अंबेडकर प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के पूरातेजी गांव में शुक्रवार रात अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। शनिवार सुबह जानकारी होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने नई मूर्तियां लगवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूरातेजी गांव की दलित बस्ती के पास डा. भीम राव अंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगी हैं। शनिवार सुबह लोगों को पता चला कि मूर्तियां तोड़ दी गई हैं।
विज्ञापन
इस पर वहां भीड़ जुट गई। बसपा के जिलाध्यक्ष सिरजू प्रसाद बाबा और अन्य भी पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और उसे ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
खबर पाकर तहसीलदार भी पहुंचे। पूरातेजी गांव निवासी अरविंद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने नई मूर्तियां लगवाने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।