{"_id":"58664f434f1c1b445ceec8d2","slug":"jaunpur-sadar-congress-mla-nadim-javed-injured-in-road-accidet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक नदीम जावेद सड़क हादसे में घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस विधायक नदीम जावेद सड़क हादसे में घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 30 Dec 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती विधायक नदीम जावेद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर सदर से कांग्रेस विधायक नदीम जावेद की एसयूवी और अल्टो कार में शुक्रवार को आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा फूलपुर थाना अंतर्गत पिंडरा रमईपुर सब्जी मंडी के समीप हुई।
हादसे में विधायक और दो शिक्षक सहित तीन लोग घायल हो गए। विधायक को हरहुआ स्थित एक नर्सिंगहोम में और दोनों शिक्षकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
हादसे के चलते थोड़ी देर के लिए जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध रहा। पुलिस ने दोनों वाहन किनारे कराए तो आवागमन बहाल हुआ।
विधायक नदीम जावेद अपने करीबी को बाबतपुर एयरपोर्ट पर छोड़कर एसयूवी वाहन से जौनपुर स्थित घर लौट रहे थे। वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर पिंडरा रमईपुर सब्जी मंडी के पास पहुंचते ही जौनपुर की ओर से आ रही अल्टो कार से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अल्टो कार चालक शिवपुर के कुंदन नगर निवासी शिक्षक प्रवीण राय स्टेयरिंग में फंस गए।
प्रवीण के बगल में बैठे उनकी कॉलोनी के कमलेश भी घायल हो गए। पुलिस ने प्रवीण और कमलेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, कांग्रेस विधायक अजय राय अपनी कार से नदीम जावेद को हरहुआ स्थित एक नर्सिंगहोम ले गए।
नदीम जावेद के घायल होने की सूचना पर नर्सिंगहोम पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुट गए। विधायक अजय राय ने बताया कि नदीम के कंधे और हाथ में चोट आई हैं जबकि उनके वाहन में सवार अन्य लोगों को मामूली चोट आई हैं।
बता दें कि अल्टो सवार प्रवीण मड़ियाहू स्थित बीएनबी इंटर कॉलेज और कमलेश जौनपुर स्थित बैजराम इंटर कॉलेज में अध्यापक है। हादसे के दौरान दोनों अपने घर आ रहे थे।
विज्ञापन