फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jaunpur girl killed when she trying to save mobile from robbers

बदमाशों से मोबाइल बचाने के प्रयास में ऑटो सवार एम कॉम की छात्रा की गई जान

Tue, 22 Aug 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 22 Aug 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
jaunpur girl killed when she trying to save mobile from robbers
मृतका स्नेहा और घटना के बाद अस्पताल में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कोचिंग के लिए ऑटो से जौनपुर जा रही एम कॉम की एक छात्रा का मोबाइल बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार की दोपहर वाराणसी-सुल्तानपुर मार्ग पर बाकराबाद(जौनपुर)  के पास छीनने की कोशिश की। छीना झपटी में छात्रा ऑटो से नीचे गिर पड़ी और सिर फट जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के दादा की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जलालपुर थाना क्षेत्र के दरबेशपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह की पुत्री स्नेहा सिंह (20) टीडी कॉलेज में एम कॉम की छात्रा थी। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे वह कोचिंग के लिए जौनपुर शहर जाने के लिए निकली।
विज्ञापन


अपनी दो सहेलियों के साथ स्नेहा जलालपुर चौराहे से ऑटो रिक्शा में सवार हुई। वह दाहिनी तरफ किनारे बैठी थी और कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल से बात कर रही थी। ऑटो जलालपुर थाने के बाकराबाद विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंचा था तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश मुंह बांधे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे बैठा बदमाश चलती ऑटो में ही स्नेहा के हाथ से मोबाइल छीनने लगा। इस छीनाझपटी में स्नेहा सड़क पर गिर पड़ी और उसका सिर फट गया। उसके सड़क पर गिरते ही दोनों बदमाश फरार हो गए।

ऑटो चालक हरिश्चंद्र अन्य लोगों की मदद से घायल स्नेहा को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचा, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही परिवार के लोग भी पहुंचे। घर में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी अनिल कुमार पांडेय सुहत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश में घेराबंदी भी कराई लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।

स्नेहा के दादा आदित्य सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ  लूट और हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पूरे मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
 

मोबाइल छीनने की असली वजह तलाश रही पुलिस

jaunpur girl killed when she trying to save mobile from robbers
मृतका के घर में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ऑटो में सवार छात्रा से मोबाइल छीनने की असली वजह तलाश रही है। लोगों का भी मानना है कि छात्रा की मौत चलती गाड़ी से मोबाइल छीनने के चक्कर में महज एक हादसा नहीं है। छात्रा की हत्या की नीयत से भी बदमाश ऐसा कर सकते हैं। पुलिस भी इन बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 स्नेहा की मौत से घर में कोहराम मचा है। वह  एम कॉम की प्रतिभावान छात्रा थी। छात्रा की मौत की खबर लगते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हुए थे।

भीड़ को देखते हुए ही एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए थे। छात्रा की मौत का कारण महज मोबाइल छीनने के लेकर भले न हो लेकिन पिछले महीने में इलाके में पांच लोगों से मोबाइल छीनने की घटना भी हो चुकी है।  

बेटी का शव देख गश खाकर गिरी मां

jaunpur girl killed when she trying to save mobile from robbers
मृतक छात्रा - फोटो : अमर उजाला
 छात्रा की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों के अलावा गांव से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। अस्पताल के बाहर जमा भीड़ के बीच बेटी का शव देख मां संध्या सिंह गश खाकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद उन्हें होश आया तो उसने कहा मेरी बेटी तो अभी पढ़ने गई थी इतने जल्दी उसे क्या हो गया। यह कहते हुए शव से लिपटकर रोते हुए अचेत हो गई। वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने बेसुध मां को किसी तरह संभाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed