फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur Company absconded by crores of rupees, consumer disturbed

करोड़ों की चपत लगाकर कंपनी फरार, उपभोक्ता परेशान

Tue, 06 Jun 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 06 Jun 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Company absconded by crores of rupees, consumer disturbed
FRAUD

उपभोक्ताओं को करोड़ों की चपत लगाकर स्काईलार्क डेवलपर्स इन्फ्रा स्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड की जौनपुर शाखा फरार हो गई है। पीड़ित ने सीजेएम अभिनय कुमार मिश्र की अदालत में सोमवार को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है।

विज्ञापन


कंपनी के डायरेक्टर सहित सात लोगों के विरुद्ध आरोप लगाया गया है। इसे संज्ञान में लेते हुए मजिस्ट्रेट ने थाना लाइन बाजार से आख्या तलब की है। साथ ही मामले में सुनवाई के लिए 13 जून की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


जलालपुर थाना क्षेत्र के खलिफ्ता निवासी रजनीश कुमार यादव ने कोर्ट में धारा 156/3के तहत प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें आरोप लगाया है कि ग्वालियर मध्य प्रदेश में पंजीकृत कंपनी स्काईलार्क डेवलपर्स इन्फ्रा स्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड की शाखा दो जून 2010 को थाना लाइन बाजार स्थित वाजिदपुर सिटी टावर के बगल में खोली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके निदेशकगण संतोष कुमार पांडेय, आनंद कुमार गुप्ता, सहकर्मी शिवकुमार पांडेय, शाखा प्रबंधक आकाशदीप पाठक सहित निर्देशकगण दिलीप कुमार जैन, रमाशंकर यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, जयदीप कुमार, छोटेलाल निषाद द्वारा जौनपुर शाखा का संचालन किया जाता था।

मुझे जौनपुर शाखा का अभिकर्ता नियुक्त करते हुए बताया गया कि जो भी धन जमा होगा। वह पांच साल में दो गुना हो जाएगा। उपभोक्ताओं को आवास बनाने के लिए कम मूल्य पर जमीन उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।


इस पर विश्वास कर मेरे व अन्य अभिकर्ताओं द्वारा सैकड़ों ग्राहकों के करोड़ों रुपये जमा कराए गए। कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को एक बांड दिया गया। स्कीम की अवधि पूरी होने पर उपभोक्तागण बांड लेकर गए तो वहां शाखा ही नहीं थी। इस प्रकार उपरोक्त सभी आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी व फरेब कर बेईमानी पूर्ण आशय से फर्जी प्रपत्र तैयार कर करोड़ों का धन गबन कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed