फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jail security claims failure: Yogi Raj does not change in prisons

जेल में ‘खेल’, दावे फेल : योगी राज में भी नहीं बदला जेलों का माहौल

Thu, 18 May 2017 02:05 PM IST
amarujala.com- Written by: पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी Updated Thu, 18 May 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
Jail security claims failure: Yogi Raj does not change in prisons
डेमो इमेज - फोटो : Internet

सूबे में नई सरकार की ओर से सुधार की तमाम कवायदों के बावजूद न जेलों का माहौल बदला, न अपराधियों का नेटवर्क टूटा और न ही शासन-प्रशासन का कोई खौफ उनमें है। जबकि, पुलिस और जेल के उच्चाधिकारी जबरदस्त सुधार होने के दावे लगातार कर रहे हैं।

विज्ञापन


सात मई को शहर आए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आदित्य मिश्रा ने भी कहा था कि 15 दिन में पुलिस बदले तेवर में दिखेगी और अपराधियोें का मनोबल टूटेगा लेकिन हकीकत की तस्वीर अलग है। जेलों में कुख्यातों का खेल खुल्लमखुल्ला जारी है। अपराधी मनमानी पर उतारू हैं और कारागार प्रशासन सहित पूरी मशीनरी मौन है।
विज्ञापन


केस 1

गुर्गों ने की डकैती तो सरगना की बदली जेल

चौक थाना के समीप बीते आठ अप्रैल को सराफा दूकान से साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा कीमत के जेवरात दिनदहाड़े लूटे गए। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया तो सामने आया कि डकैती का मास्टर माइंड फैजान वाराणसी जिला जेल में निरुद्ध शातिर संतोष शुक्ला का गुर्गा है और उसके इशारे पर वारदातोें को अंजाम देता है। आननफानन में संतोष शुक्ला को सहारनपुर जेल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

केस 2

बंदीरक्षक ही अपनी मोबाइल से करा रहा था बात

जिला जेल वाराणसी में निरुद्ध शामली के कुख्यात सागर मालिक की उसके मां से बात बंदीरक्षक शिव कुमार सोनकर अपने मोबाइल से कराता था। इसके बदले उसे मोटी रकम मिलती थी। यूपी एसटीएफ ने सर्विलांस की मदद से बीते 11 अप्रैल को इसका भंडाफोड़ किया तो सागर की जेल बदली गई और शिव भाग निकला।

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर की हत्या का तार जुड़ा मिर्जापुर जेल से

Jail security claims failure: Yogi Raj does not change in prisons
Demo Pic - फोटो : google

केस 3

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर की हत्या का तार जुड़ा मिर्जापुर जेल से

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह सहित चार की हत्या के मामले में एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने तीन मई को मिर्जापुर जेल के सामने से अमन सिंह और अभिनव सिंह को गिरफ्तार किया। खुलासा किया कि मिर्जापुर जेल में निरुद्ध रिंकू सिंह के कहने पर नीरज की हत्या करने के लिए अमन धनबाद गया था।


केस 4

आजमगढ़ के सीएमएस से बंदी कुंटू ने मांगी रंगदारी

आजमगढ़ के जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जीएल केसरवानी ने जेल में बंद कुख्यात कुंटू सिंह के खिलाफ रंगदारी के लिए धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया है। रंगदारी की कॉल से घबराए सीएमएस ने डीएम और एसएसपी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 

केस 5

गाजीपुर जेल से आई रंगदारी की कॉल

लंका क्षेत्र के साड़ी कारोबारी ने मंगलवार को रंगदारी के लिए धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया। कारोबारी का आरोप है कि फोन करने वाले ने खुद को गाजीपुर जेल में निरुद्ध बदमाश मनीष उर्फ सोनू बताया। उसके गुर्गे कारोबारी के कारखाने पर धमकाने भी पहुंचे। कारखाने की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

एडीजी जोन, वाराणसी बी महापात्रा ने कहा कि जेलों में बंद अपराधियोें की मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जोन के सभी पुलिस अधीक्षक इस बारे में अतिरिक्त सतर्कता बरतें और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जेलों का औचक निरीक्षण करें। खुद का सूचना तंत्र विकसित करें। इस बारे में जल्द ही जेल प्रशासन को भी पत्र भेजा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed