{"_id":"58cd492c4f1c1b957d32a3fb","slug":"isis-poster-hoisted-in-bihar-s-sasaram-stirred-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के सासाराम में लहराए आईएसआईएस के पोस्टर, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार के सासाराम में लहराए आईएसआईएस के पोस्टर, मचा हड़कंप
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
Updated Sun, 19 Mar 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
isis poster
- फोटो : अमर उजाला
रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड के हाई स्कूल के समीप बिजली के खंभे पर आईएसआईएस का पोस्टर चिपका मिला। इससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टर जब्त कर लिया।
पुलिस ने शरारती तत्वों की हरकत होने की आशंका जताई है। शनिवार की सुबह गांव के कुछ युवक टहलने निकले थे। इस दौरान उन्होंने बिजली के खंभे पर आईएसआईएस का पोस्टर चिपका देखा। इससे खलबली मच गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी। पोस्टर किसने चिपकाया है, इसका सुराग नहीं मिल सका।
नौहट्टा पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यह किसी शरारती तत्व की कारस्तानी लगती है। जांच में जल्द सच्चाई सामने आ जाएगी।