{"_id":"670a46f8feffd06e8a26344fe211b34f","slug":"innocent-s-body-in-the-well-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मासूम का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में मासूम का शव
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरडीहा के अंबा में रविवार की सुबह कुएं में चार साल की मासूम का शव उतराया मिला। वह बीते दो दिन से घर से लापता थी। सूचना पर पहुंची भेलूपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घरवालों के साथ ही पुलिस ने आशंका जताई है कि खेलने या आने-जाने के दौरान बच्ची किसी तरह कुएं में गिर गई होगी।
बजरडीहा के अंबा निवासी बदरुद्दीन पेशे से बुनकर हैं। उनके सात बच्चे हैं। उनके घर के समीप ही एक कुआं है। उनकी चार वर्षीय बेटी रिफत जहां दो दिन पहले घर से कुछ सामान लेने निकली थी लेकिन फिर वापस नहीं आई। घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
रविवार की सुबह घर के समीप स्थित कुएं में उसका शव उतराया दिखा। भेलूपुर इंस्पेक्टर एके ओझा ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं दिखे। आशंका है कि वह घर से जब बाहर निकली होगी उसी दौरान कुआं में गिर गई होगी। किसी को पता नहीं चल पाया होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।