फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   illicit relation story man kills his two child and wife at jaunpur

जौनपुरः अवैध संबंधों के शक पर पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, खुद को घोंपा चाकू

Thu, 20 Jul 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Thu, 20 Jul 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
illicit relation story man kills his two child and wife at jaunpur
मीरगंज थाना क्षेत्र के लासा गांव में हुई घटना - फोटो : demo
यूपी के जौनपुर जिले में एक व्यक्ति ने नाजायज रिश्तों के शक में पत्नी और दो बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल है। वारदात के बाद शख्स ने खुद को भी चाकू घोंप लिया। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के लासा गांव की है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह सिरफिरे पति ने बुधवार सुबह पत्नी और दो मासूम बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर खुद को चाकू मार लिया।  अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों बच्चों की मौत हो गई जबकि जिला अस्पताल में भर्ती महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का कारण पत्नी पर शक होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पति पत्नी में आए दिन इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। लासा गांव निवासी संदीप प्रजापति (26) मुंबई में पेंटर का काम करता है। दो माह पहले वह घर आया था। 15 दिन पहले भी उसने पत्नी लक्ष्मी (24) की पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे नाराज होकर पत्नी बच्चों को  छोड़कर मायके चली गई थी। एक सप्ताह पूर्व वह खुद ससुराल गया और पत्नी को वापस घर लाया था। बुधवार को संदीप के माता, पिता, दो छोटी बहनें और एक छोटा भाई सभी खेत में काम कर रहे थे।

आसपास के घरों के अधिकतर लोग गांव से बाबा धाम जा रहे कांवरियों के जुलूस में शामिल होने गए थे। इसी दौरान संदीप ने पत्नी और दोनों बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद  उसने खुद के पेट में भी चाकू घोंप लिया। 

पत्नी के नाजायज रिश्तों के शक का खूनी अंत

illicit relation story man kills his two child and wife at jaunpur
सुबह करीब 9:30 बजे खेत से लौटकर परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे तो कमरे में फैले खून के बीच चारों को बेसुध पड़ा देख चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से महिला और उसके दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और दूसरे एंबुलेंस से आरोपी संदीप को भी अस्पताल भेजा। चारों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में डाक्टरों ने दोनों मासूम बच्चों कन्हैया (3) और एक साल की बेटी रिमझिम को मृत घोषित कर दिया। जबकि लक्ष्मी की हालत नाजुक बनी हुई है।

मामले में मछलीशहर सीओ सौम्या पांडेय ने कहा कि युवक ने पत्नी बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद खुद को पेट में चाकू मारकर घायल कर लिया है। दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना का कारण शक होना बताया जा रहा है। महिला के होश में आने पर घटना की असली वजह पुष्ट होगी।

एक साल पहले फांसी लगाकर की थी आत्महत्या की कोशिश

illicit relation story man kills his two child and wife at jaunpur
दो बच्चों के हत्यारे पिता को उपचार के लिए ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला
दो बच्चों के  हत्यारे पिता संदीप ने एक साल पहले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। हालांकि  उस वक्त परिवार वालों ने उसे बचा लिया था। उस वक्त भी पत्नी से विवाद हुआ था।

घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ के बीच लोग यह चर्चा करते सुने गए कि अगर उसी वक्त संदीप मर गया होता तो आज दोनों बच्चे जिंदा रहते और पत्नी की यह दशा नहीं होती । 

बच्चों का हत्यारा पिता संदीप मुंबई में पेंटिंग का काम करता है। वह दो माह पहले घर आया था। आस पास के लोगों की माने तो वह जब से घर आया है तभी से रोज पत्नी से किसी न किसी बात को लेकर विवाद करता था।

करीब 15 दिन पहले उसने पत्नी की पिटाई कर दी थी तो वह नाराज होकर मायके चली गई थी। उसके दोनों बच्चे घर पर ही थे। एक सप्ताह पूर्व वह खुद ससुराल गया और पत्नी को वहां से विदा कराकर लाया था।

ग्रामीणों की मानें तो वह एक साल से पत्नी पर शक करता था। जिसे लेकर परिवार में कहासुनी एवं मारपीट भी कई बार हो चुकी थी। सीओ मछलीशहर सौम्या पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। 

मौके पर नहीं पहुंचे एसओ

illicit relation story man kills his two child and wife at jaunpur
यूपी पुलिस
 दो बच्चों की हत्या एवं महिला पर प्राणघातक होने के मामले को एसओ ने हल्के में लिया। घटनास्थल पर जाने की बजाय वह अपनी पीठ पुलिस अफसरों से थपथपवाने के चक्कर में जिला मुख्यालय चले गए।  

उन्होंने दो सिपाहियों को मौके पर भेज कर मामले की खानापूर्ति कर दी। दरअसल मीरगंज पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है।

इनकी गिरफ्तारी को मीरगंज एसओ ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तारी होना बताया है। इसकी बाहबाही लूटने तीनों चोरों को लेकर वह जिला मुख्यालय चले गए थे। जहां एसपी की नजर में अपना  नंबर बढ़ाना चाहते थे।

वैसे एसपी शैलेश पांडेय  ने इस बात पर नाराजगी जताया है। उनका कहना है कि हत्या की बात एसओ ने उन्हें तत्काल नहीं बताया। उधर मौके पर एसओ के न पहुंचने की लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे थे।

लोगों का कहना था कि इतनी बड़ी घटना की जानकारी होने के बाद भी थानाध्यक्ष के मौके पर नहीं पहुंचना सवाल खड़ा कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed