फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   husband slept with his wife dead body after killed in varanasi

अंधविश्वास में पत्नी को उतारा मौत के घाट, पूरी रात सोया रहा शव के साथ

Mon, 20 May 2019 02:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 May 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
husband slept with his wife dead body after killed in varanasi
पत्नी की लाश के बगल में लेटा आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक पति ने अंधविश्वास के चक्कर में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद हद तो तब हो गई जब पति पूरी रात पत्नी के शव के साथ सोया रहा। पड़ोसियों की पुलिस को सूचना दी तब जा कर मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


वाराणसी के दारानगर में पीढ़ा से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर पति ने हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति रात भर पत्नी के बगल में ही सोया रहा। रविवार को पड़ोसियों को शंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जैतपुरा पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जैतपुरा थाना अंतर्गत दारानगर निवासी बच्चा सिंह के मकान में बिहार के गया का रहने वाला प्रमोद ठाकुर (28) अपनी पत्नी बबिता (25) के साथ रहता था। प्रमोद सिलाई मशीन की दुकान पर मैकेनिक का काम करता था। रविवार को प्रमोद के कमरे का दरवाजा दोपहर तक नहीं खुला तो पड़ोसियों को शंका हुई। बबिता को आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो जमीन पर चटाई पर सफेद चादर से ढक कर बबिता का शव पड़ा हुआ था और प्रमोद उसी के बगल में लेटा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद ने बताया कि बबिता के ऊपर प्रेतात्मा का साया था। प्रेतात्मा के साये में बबिता रह-रह कर आक्रामक होकर उसकी पिटाई करती थी और इस दौरान उसे संभाल पाना मुश्किल होता था। शनिवार की रात बबिता के ऊपर प्रेतात्मा का साया आया तो वह उस पर पीढ़ा से वार करने लगी।

इसी दौरान उसने पीढ़ा छुड़ा कर बबिता के सिर पर वार करना शुरू किया तो वह जमीन पर गिर पड़ी। थोड़ी देर सिर से खून बहा और फिर बबिता शांत हो गई तो वह मामला सामान्य समझ कर उसके बगल में बिस्तर लगा कर सो गया। 

खाना खाया और लेट गया बगल में :
दारानगर मुहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो प्रमोद कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था। पुलिस ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खुलवाया तो देखा कि बबिता के पैर के पास पानी भरी बाल्टी और मोबाइल फोन रखा हुआ था।

पुलिस ने जब प्रमोद से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि बबिता का खून देखकर वह घबरा गया था और डर के मारे उसे कहीं इलाज के लिए नहीं ले गया। रात में उसे लगा कि बबिता ठीक हो गई है और इसी वजह से उसके बगल में ही वह खुद भी सो गया। कमरे की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बबिता की हत्या के बाद विकास ने कमरे में खाना खाया और पानी पीने के बाद उसके बगल में सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed