फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband murder his wife in ballia

शादी के छठवें दिन पत्नी को दी दर्दनाक मौत, पति ने खुद को किया घायल

Tue, 13 Mar 2018 10:27 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 13 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Husband murder his wife in ballia
demo pic
शादी के बाद कई सपने लेकर ससुराल पहुंची एक विव‌ाहिता को दर्दनाक मौत‌ मिली। जिस पति को वह देवता समझकर ससुराल गई लेकिन पति राक्षस निकला और उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना यूपी के बलिया में घटी। यहां पर युवक ने शादी के छठवें दिन ही अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को घायल कर लिया। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जिले के नगरा थाना क्षेत्र के चंद्रवार गांव निवासी राजेश कुमार गुप्ता की शादी बीते पांच मार्च को आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेवता गांव निवासी रामसेवक गुप्ता की पुत्र अंजलि से हुई थी।
विज्ञापन


विवाह के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। शनिवार की भोर में अज्ञात कारण से राजेश ने अपनी पत्नी अंजलि की हत्या करने का प्रयास किया। युवक ने पहले पत्नी का गला दबाया, बाद में बधारी से गला रेत दिया। इसके बाद युवक खुद को घायल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को घटना की जानकारी काफी देर से हुई। इस दौरान खून से लथपथ पड़ी विवाहिता को परिवार के सदस्य उपचार के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

बाद में घायल युवक को भी लाकर सदर अस्पताल मऊ में भर्ती कराया। विवाहिता की सास निर्मला देवी के कारण की जानकारी नहीं हो सकी। जबकि घायल भी इस संबंध में कुछ बोलने से इनकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed