फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   husband attempt to burn alive wife for just dowry in varanasi

दहेजलोभी पति ने सरे बाजार पत्नी को जिंदा जलाने का किया प्रयास

Tue, 28 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 28 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
husband attempt to burn alive wife for just dowry in varanasi
बड़ागांव क्षेत्र की गांगकला बाजार की घटना, पति गिरफ्तार - फोटो : social media
वाराणसी के गांगकला बाजार में मंगलवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। संयोग ही था कि मौके पर मौजूद रहे लोगों ने उस हैवान पति को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने उस व्कति  को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ खिलाफ बड़ागांव थाने में हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के शेरवानीपुर निवासी काली प्रसाद राजभर की पुत्री माला देवी की शादी तीन साल पूर्व चक्का निवासी शारदा राजभर के पुत्र रवि राजभर के साथ हुई थी।
विज्ञापन


माला देवी की मां गौरी देवी द्वारा बड़ागांव पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए रवि उसकी बेटी का उत्पीड़न करता था। उत्पीड़न से तंग आकर माला मायके आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को माला को डॉक्टर को दिखाने गौरी देवी गांगकला बाजार गई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद दोनों घर जाने के लिए ऑटो पर बैठी। इसी दौरान रवि वहां पहुंचा और माला से घर चलने की जिद करने लगा। माला ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह ससुराल नहीं जाएगी।


यह सुनते ही रवि ने माला पर एक बोतल पेट्रोल उड़ेल दिया और माचिस की तीली जलाने लगा। माला और उसकी मां के शोर पर आसपास खड़े लोग दौड़े और रवि को पकड़कर माचिस छीन लिए। सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष बड़ागांव संजीव कुमार मिश्रा ने रवि को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed