फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   History- was shot , was shot to passerby

हिस्ट्रीशीटर था निशाना, राहगीर को लगी गोली

Mon, 08 Feb 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 08 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
History- was shot , was shot to passerby
काशी विश्वनाथ क्षेत्र के अति सुरक्षित एलो जोन में रविवार रात फायरिंग से
विज्ञापन
दहशत फैल गई। बदमाशों के निशाने पर ट्रेवेल एजेंट और दशाश्वमेध थाने का हिस्ट्रीशीटर महेश पुरोहित था। महेश तो इस हमले में बाल-बाल बच गया मगर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने में राहगीर कन्हैया अग्रवाल (35) पेट में गोली लगने से जख्मी हो गए। घायल अवस्था में कन्हैया को मलदहिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।



दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के त्रिपुरा भैरवी निवासी महेश पुरोहित की त्रिपुरा भैरवी में ही ट्रेवेल एजेंसी है। रविवार की रात करीब नौ बजे दो बदमाश पैदल ही उसकी दूकान में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पिस्तौल से करीब दस राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान ही महेश दूकान से भाग निकला। गोलियों की आवाज सुन अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद कुछ लोगों ने शोर मचाते हुए बदमाशों को दौड़ा लिया।



इसी बीच कालिका गली निवासी कन्हैया अग्रवाल एक सैलून से बाल कटाकर घर जा रहे थे। उन्होंने एक बदमाश को दौड़ाकर पक ड़ लिया। गुत्थम गुत्थी के दौरान बदमाश ने कन्हैया को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। वह मौके पर ही गिर पड़े। इसी बीच दोनों बदमाश पैदल ही फायरिंग करते हुए भाग निकले।



सूचना के बाद पहुंची पुलिस घायल को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंची। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सीओ दशाश्वमेध आलोक जायसवाल का कहना है कि पुरानी रंजिश में महेश पर हमला किया गया था। हमलावरों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पहचान के बाद उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, महेश ने क्षेत्र के ही एक हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed