{"_id":"5d1482f58ebc3e3cc94a6092","slug":"haryana-man-caught-with-2-bullets-at-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयरपोर्ट पर दो कारतूस संग पकड़ाया हरियाणा का युवक, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी एयरपोर्ट पर दो कारतूस संग पकड़ाया हरियाणा का युवक, पुलिस ने भेजा जेल
Thu, 27 Jun 2019 02:37 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया युवक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट पर एक युवक के पास से कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद सीआईएसएफ और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हरियाणा के पंचकुला के सेक्टर 11 निवासी मोहित रतन पुत्र उमेश रतन को 7.55 एमएम के दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6 ई 243 के यात्रियों के सामान की बुधवार को चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
सिक्योरिटी इंचार्ज वैभव गुप्ता के अनुसार यात्री मोहित रतन के बैग से सुरक्षा जांच के दौरान एक्स-रे मशीन में दो कारतूस दिखाई दिए। कारतूस के संबंध में मोहित रतन से पूछताछ की गई तो वह लाइसेंस नहीं दे सका और न कुछ बताने को तैयार हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना देने पर सीआईएसएफ और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने मोहित रतन से पूछताछ की। इसके बाद देर रात मोहित रतन को फूलपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। मोहित रतन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।