फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Half burn girl dead body found in kaptanganj azamgarh

यूपी: युवती की अधजली लाश मिलने से सनसनी, आसपास मिला ये सामान, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 04 Feb 2020 02:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 Feb 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Half burn girl dead body found in kaptanganj azamgarh
इसी भवन में मिली युवती की लाश। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आपराधिक वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिले में एक महिला की अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव भैरोपुर चरोवा में मंगलवार सुबह 10 बजे नहर के पास स्थित पंचायत भवन में युवती की अधजली लाश मिली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पहचानने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव भैरोपुर चरौवा में नहर के पास बना पंचायत भवन वर्षों से उपयोग में नहीं आ रहा है। खंडहर हो चुके पंचायत भवन के आसपास आना-जाना भी लोगों का कम रहता है। मंगलवार सुबह 10 बजे खेलते समय बच्चे पंचायत भवन के पास पहुंच गए। इस दौरान पंचायत भवन के अंदर युवती की आधी जली लाश को देख कर के सन्न रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को देख कर लग रहा था कि जैसे युवती की हत्या करके यहां फेंका गया हो। पहचान छिपाने के लिए तेजाब जैसी किसी चीज से युवती को सिर से लेकर कमर तक जलाया गया था।

लड़की की उम्र 18 से 20 साल के आसपास बताई जा रही है। दुष्कर्म के बाद भी हत्या से इनकार नहीं किया जा रहा है। शव के आसपास पानी की बोतलें वगैरह भी मिली हैं। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed