{"_id":"602d57c279fe08328f48ec11","slug":"guard-injured-in-rifle-firing-at-an-apartment-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: राइफल दिखाकर दे रहा था घुड़की, गोली चलने से गार्ड घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: राइफल दिखाकर दे रहा था घुड़की, गोली चलने से गार्ड घायल
Wed, 17 Feb 2021 11:22 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोली चलाता हुआ एक व्यक्ति
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के महमूरगंज क्षेत्र की ताराधाम कॉलोनी स्थित वज्र तुलसी अपार्टमेंट में बुधवार को राईफल दिखाकर घुड़की देने के दौरान गोली चल गई। राईफल से निकली गोली के छर्रे अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड के दोनों पैर की एड़ी में जा लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी मोडीफॉइड राईफल को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, फायरिंग की घटना से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
भेलूपुर थाना अंतर्गत ताराधाम कॉलोनी की वज्र तुलसी अपार्टमेंट में एयरफोर्स से रिटायर्ड बुजुर्ग रहते हैं। बुजुर्ग की तबीयत खराब चल रही है। उन्हें लंका स्थित एक निजी अस्पताल में दिखाने के लिए उनके दामाद कालीमहल निवासी रियल इस्टेट कारोबारी ने अपने प्राइवेट गनर और ड्राइवर को भेजा। दोनों बुजुर्ग को डॉक्टर को दिखाकर वापस आए तो अपार्टमेंट की लिफ्ट खराब थी। इस पर गनर अपनी राईफल ड्राईवर को थमा कर बुजुर्ग को सहारा देकर सीढ़ी से ऊपर ले गया।
विज्ञापन
उधर, अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड मिर्जापुर के कछवा बाजार क्षेत्र के बजहा निवासी संदीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि वह अपना काम कर रहा था। इसी बीच कार ड्राईवर उसे बंदूक दिखाकर घुड़की दे रहा था। वह कुछ दिन पहले उसे डांटा भी था। इसी बीच न जाने कैसे बंदूक से गोली चल गई और छर्रे उसके पैर में लगे।
विज्ञापन
गोली चलने के बाद वही लोग मलदहिया स्थित अस्पताल लाकर उसका उपचार करा रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है। उधर, इस संबंध में एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस ने असलहा और कारतूस जब्त कर लिया है। प्रकरण को लेकर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। असलहे से संबंधित व्यक्ति सहित दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।