{"_id":"58fe0d1e4f1c1b9e65c0c3c5","slug":"groom-arrested-before-jaimala-at-jaunpur-in-the-charge-of-another-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरमाला डालने से पहले दूल्हे का खुला सबसे बड़ा राज, मच गया हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वरमाला डालने से पहले दूल्हे का खुला सबसे बड़ा राज, मच गया हड़कंप
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज के बाद दूसरी शादी रचाने का खुला राज
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के एक गांव में आई बारात में दूल्हे के पहले से विवाहित होने का राज खुलने पर हड़कंप मच गया। वाक्या उस समय का है जब द्वारपूजा की रस्म हो रही थी। दूल्हे के विवाहित होने की सूचना पाकर वधू पक्ष के लोग भड़क गए।
मौके की नजाकत देख बाराती रात में ही वहां से खिसक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले आई। दूल्हे को रात थाने में ही बितानी पड़ी।
गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी सत्यम सिंह निवासी बैसिंग दर्शननगर फैजाबाद के साथ तय की गई थी।
शादी के लिए रविवार को बारात आई थी। बारातियों की आवभगत के बाद द्वारपूजा की रस्म शुरू हुई। डीजे पर थिरकते बाराती मंडप में पहुंचे तभी शराब के नशे में धुत एक बाराती ने घराती पक्ष के किसी से कहा कि जिस लड़के की शादी हो रही है वह पहले किसी और लड़की से कोर्ट मैरेज कर चुका है।
उसके छह माह की बच्ची भी है। यह बात लड़की के पिता और घर के अन्य सदस्यों को पता चली तो दूल्हे पक्ष के लोगों से पूछताछ की गई। पहले तो लोगों ने इनकार किया लेकिन कड़ाई बरती गई तो बारातियों ने सच कबूल लिया।
विज्ञापन
उस लड़की से भी फोन पर बात हो गई जिससे कोर्ट मैरेज कर के दूसरी शादी करने युवक पहुंचा था। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे समेत उसके रिश्तेदारों को थाने ले गई। रात भर थाने में पंचायत चली लेकिन बात नहीं बनी। दूल्हे को रात थाने में बितानी पड़ी।