फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   grand mother kills grand daughter in jaunpur

जौनपुर में दादी ने चाकू से वार कर ले ली पोती की जान

Mon, 27 Mar 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
grand mother kills grand daughter in jaunpur
महराजगंज थाना क्षेत्र के बिझवट गांव की घटना - फोटो : demo

विज्ञापन
जौनपुर जिले के बिझवट गांव में आपसी विवाद के बाद 67 वर्षीय दादी ने 22 वर्षीय पोती पर चाकू से हमला कर दिया। लोग उसे जबतक अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

 महराजगंज थाना क्षेत्र के  बिझवट गांव निवासी मयाशंकर सिंह की पत्नी जड़ावती सिंह (67) अपने बड़े बेटे ओमप्रकाश सिंह की पुत्री ऱश्मि सिंह (22) के साथ रहती थी। रश्मि के माता पिता मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन


गांव वालों के मुताबिक, पिछले दो दिन से किसी बात को लेकर दादी और पोती के बीच विवाद हो रहा था। सोमवार को सुबह करीब दस बजे भी दोनों मे कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान दादी और पोती में मारपीट हो गई। गांव के लोगों का कहना है कि दादी ने पोती पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताबड़तोड़ उसके सीने में चाकू से कई वार किए जिससे रश्मि लहूलुहान होकर जमीन पर गिर कर तड़पने लगी। किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर रश्मि के दादा मयाशंकर सिंह प्राइवेट बोलेरो से लेकर उसे महराजगंज के निजी चिकित्सक के पास पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित  कर दिया।


मारपीट का कारण साफ नहीं हो सका है। रश्मि सर जेपी महाविद्यालय महराजगंज में स्नातक की छात्रा थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

 सीओ बदलापुर उमाशंकर सिंह का कहना है कि चाकू से हमला करने वाली वृद्ध महिला की मानसिक दशा ठीक नहीं है। परिवार वाले अगर तहरीर देंगे तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed