{"_id":"585ce8054f1c1b3d77e390c0","slug":"grand-daughter-killed-grand-mother-with-help-of-boy-freind","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया में पोती ने प्रेमी के साथ मिलकर दादी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया में पोती ने प्रेमी के साथ मिलकर दादी को मार डाला
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
Updated Fri, 23 Dec 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
पिता और प्रेमी गिरफ्तार, किशोरी को सुधार गृह भेजा
- फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जनपद के रूद्दी गांव में एक पोती ने प्रेमी संग मिलकर अपनी ही दादी की हत्या कर दी। वजह सिर्फ यह की दादी ने पोती को उसके प्रेमी संग देख लिया था। यह बात किसी और को न पता चले इसलिए पोती ने रिस्ते का कत्ल कर दिया।
इतना ही नहीं पिता ने भी बेटी को बचाने के लिए उसका साथ दिया और लाश को छुपा दिया।
इस बात का खुलासा गुरुवार को होने पर पुलिस ने प्रेमी और पिता को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। किशोर पोती को भी पकड़कर सुधार गृह भेजा गया है।
दरअसल, 16 दिसंबर को रूद्दी गांव में वृद्धा रजवतिया देवी की हत्या कर दी गई थी। जबकि उसकी लाश तीन दिन बाद सोमवार को उसके घर में ही छिपाई मिली थी।
रजवतिया देवी की दो पुत्रियां ही थी, जिनकी शादी हो चुकी है। वृद्धा का कोई पुत्र नहीं था, इसलिए वह अपने भतीजे देवेंद्र यादव के साथ ही रहती थी।
गुरुवार को घटना की खुलासा करते हुए भीमपुरा एसओ राजनाथ यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के रूद्दी गांव निवासी मुख्य अभियुक्त सतेंद्र राजभर तथा सगे भतीजे देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं पोती के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त सतेंद्र ने बताया कि किशोरी से डेढ़ वर्ष से मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा है। 16 दिसंबर 2016 को रात करीब आठ बजे मैं किशोरी से मिलने आया था।
रजवतिया देवी ने हम दोनों को देख लिया और गालियां देने लगीं। मैंने लोक लाज की वजह से रजवतिया का गला दबा दिया। तभी प्रेमिका ने बगल में मौजूद कुल्हाड़ी से अपनी दादी के चेहरे पर वारकर लहूलुहान कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मैं डर के मारे वहां से भाग गया।

पिता ने इसलिए छुपा दी लाश
murder
- फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
उधर, किशोरी ने पूछताछ में बताया कि दादी के चेहरे से खून बह रहा था। जिसे मैंने साफ किया और सोने चली गयी।
जब सुबह पापा ट्यूबवेल से आकर आवाज लगाने लगे तो मैंने उन्हें सारी बात बताई। पापा ने लाश को उठाकर ओसारे में बोरे में रख दिया।
रजवतिया के भतीजे ने बताया कि बेटी को बचाने के लिए मैंने लाश को छुपा दिया था ताकि मौका पाकर इसे कहीं और ठिकाने लगा देता।
मामले में मृतका की पुत्री व मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी शकुंतला देवी पत्नी श्रीकिशुन यादव ने भीमपुरा थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।