{"_id":"587775274f1c1be165baaf3a","slug":"golden-chain-snatching-in-mau-while-snatcher-girl-runaway-by-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊःःटेंपो में बैठी महिला की गोल्ड चेन छीनकर कार से भागी लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मऊःःटेंपो में बैठी महिला की गोल्ड चेन छीनकर कार से भागी लड़की
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
Updated Thu, 12 Jan 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
थाना से 400 मीटर दूरी पर दिन दहाडे़ हुई वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के कोपागंज थाना से महज 400 मीटर की दूरी पर एक महिला से सोने की चेन एक लड़की कार से फरार हो गई।
भीड़ भाड़ वाले स्थान पर दिनदहाडे़ घटे इस वारदात की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
कोपागंज थाना से महज चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित भातकोल मोड़ के पास बुधवार को लगभग चार बजे घोसी जाने के लिए टेंपो में बैठी महिला के साथ यह घटना घटी।
वारदात को अंजाम देकर महिला उचक्का आराम से थाना के गेट से होकर भाग जाने में सफल हो गई।
इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर कुछ दूरी पर खड़ी कार में जा बैठी और फर्राटा भरते हुए कार कुछ पलों में आंखों से ओझल हो गई।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव की अनुसूइया पांडेय किसी काम से कोपागंज आई थी। यहां से अपने घर जाने के लिए वह टेंपो में बैठी थी।
टेंपो में वह अकेली बैठी थी, इसलिए चालक और सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी बीच सबकी नजर बचाकर एक युवती आकर टेंपो में अनुसूइया की बगल वाली सीट पर बैठ गई।
कुछ देर तक इधर उधर में बातों में उलझाए रहने के बाद लड़की ने अनुसूइया के गले में पड़ी सोने की चेन और मंगलसूत्र झपट लिया और तेजी से भागती हुई दूसरी तरफ खड़ी एक कार में बैठ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की के बैठते ही कार तेजी से चल पड़ी और थाना के गेट से होती हुई जिला मुख्यालय की ओर से तेजी से निकल गई।
इस बाबत सीओ घोसी रविंद्र सिंह का कहना है कि ऐसे अपराधों को भी गंभीरता से लेने की हिदायत दी गई है।