फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girl student fall from car kidnap by kidnapper from pawai azamgarh

आजमगढ़ : बीए की छात्रा को जबरन कार में बैठाकर ले जा रहे थे बदमाश, युवती ने कूदकर बचाई जान

Sat, 07 Sep 2019 07:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 07 Sep 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
girl student fall from car kidnap by kidnapper from pawai azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के पवई कालेज जा रही बीए की एक छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए अपहरणकर्ताओं के चंगुल से खुद को बचा लिया। दो बदमाश उसे जबरन कार में बैठाकर ले जा रहे थे। पचरुखवां मोड़ पर कार की गति धीमी हुई तो छात्रा कार से कूद गई।

विज्ञापन


उधर छात्रा के शोर मचाने पर आगे और पीछे से घेराबंदी कर लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : अरुण जेटली की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएंगी, कल अस्थि कलश लेकर काशी आएंगे परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


पवई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती आजमगढ़ से सटे सुल्तानपुर जिले के कलान क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय से बीए कर रही है। वह बीए सेकेंड ईयर की छात्रा है। शनिवार की सुबह वह साइकिल से अपने कालेज जा रही थी।

मैगना बाजार के आगे पहुंची तभी कोहड़ा गांव निवासी ताबिश(19) पुत्र एजाज और ननिहाल में रह रहा जौनपुर के भदेठी गांव निवासी अयूब रहमान(23) पुत्र जुनैद अपनी कार से पहुंचे। छात्रा की साइकल में कार से टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और इलाज का बहाना बनाकर उसे जबरन कार में बैठाकर भागने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर लोग कार का पीछा करने लगे।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : मोबाइल एप से जुड़ी 108 एंबुलेंस सेवा, 17 मिनट की जगह अब पहुंचेगी 10 मिनट में

वहीं कुछ लोगों से संपर्क कर आगे से भी लोगों को घेराबंदी करने को कहा। पचरुखवां मोड़ पर जैसे ही कार की गति धीमी हुई छात्रा कार से कूद गई। उसे चोटें भी आई है। छात्रा के कार से कूदते ही मनबढ़ों ने कार रोक दी।

इतने में पीछा कर रहे लोग पहुंच गए। दोनों को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पुलिस आरोपियों का अगला-पिछला रिकार्ड भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed