फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur Murder : The friend was bitten by the shovel feeding the intoxicating substance

बारात जाते ही नशा इस कदर हावी, दोस्त के संग ही कर डाला कांड

Mon, 29 May 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 29 May 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur Murder : The friend was bitten by the shovel feeding the intoxicating substance
Demo pic - फोटो : google

बारात में सबकुछ सही था। बैंज बाजा चल रहा था। बारात के जाते ही बैंड बजाने वाले के दोस्त पर नशा कुछ कदर हावी हुआ कि वो कांड कर बैठा। गाजीपुर में रविवार देर रात बारात में बैंड बाजा बजाने वाले की उसके ही दोस्त ने फावड़े से काटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


आरोपी चुपचाप शव को ठिकाने लगाने जा रहा था कि तभी ग्रामीणों ने उसे देख लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  भांवरकोल थाना क्षेत्र के धनेठा गांव के बाहर रविवार की देर रात बदमाशों ने बारात में बैंड बजाने वाले मुस्तफा (45) की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


कठार गांव निवासी मुस्तफा (45) बैंड पार्टी में बाजा बजाने का काम करता था। देर शाम वह बाजा बजाने के लिए अपनी बैंड पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ धनेठा गांव पहुंचा। बाजा बजाने के बाद बारात के साथ बैंड पार्टी के अन्य सदस्य रवाना हो गए। वहीं मुस्तफा उसी गांव के कुछ लोगों के साथ बैठक नशीले पदार्थ का सेवन करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात साढ़े 11 बजे गांव की एक महिला ने अपनी छत से देखा कि एक व्यक्ति किसी के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा है। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण घटना स्थल के पास पहुंचे। वहां पहुंचकर ग्रामीण हक्का बक्का रह गए। उन्होंने देखा की एक युवक शव पड़ा हुआ है।

हत्या करने वाला आरोपी ग्रामीणों को आता देख उनके उपर ईंट-पत्थर चलाने लगा। ग्रामीणों ने आरोपी को चारों तरफ घेर लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकरी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हत्या आरोपी को धर दबोचा और शव को कब्जे में ले लिया।

साथ ही हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी पुलिस ने घटना स्थल से बरामद कर लिया। पुलिस ने सोमवार सुबह इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

धनेठा गांव के चौकीदार अवधेश पासवान की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी राहुल राय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।


इस संबंध में मुहम्मदाबाद सीओ जर्नादन दूबे ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों ने एक साथ नशीला पदार्थ का सेवन किया था। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और आरोपी ने फावड़े से प्रहार कर मृतक की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed