{"_id":"596fa6fe4f1c1bd16e8b460b","slug":"ghazipur-hindu-priest-beaten-and-robbery-of-god-statue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में पुजारी को घायल कर अष्टधातु की चार मूर्तियां लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर में पुजारी को घायल कर अष्टधातु की चार मूर्तियां लूटी
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
राम, जानकी, लक्ष्मण और शालीग्राम की अष्टधातु की मूर्तियां ले गए
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के माढ़ूपुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी की मंगलवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई करने के बाद हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर गर्भगृह में रखी चार अष्टधातु तथा एक चांदी की मूर्तियों को लेकर चले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई।
एसपी और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। घायल पुजारी को वाराणसी बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कुंडेसर के प्रधान प्रतिनिधि महेंद्रनाथ राय ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
महेंद्र नाथ का दावा है कि चोरी गई मूर्तियों की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। हनुमान की मूर्ति दो फीट और बाकी मूर्तियां एक-एक फीट की हैं।
माढ़ूपुर गांव के पूरब स्थित राम-जानकी मंदिर के पुजारी बाबा विजय राघव दास (45) मंगलवार की खाना खाकर सो गए थे।
देर रात हथियारों से लैस बदमाश मंदिर परिसर में घुस आए। आहट से पुजारी की नींद खुल गई और बदमाशों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला बोल दिया। उनके हाथ-पैर बांध, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद वे राम, जानकी, लक्ष्मण और शालीग्राम की अष्टधातु की मूर्तियां तथा हनुमान जी की चांदी की मूर्ति उठा ले गए।
विज्ञापन
बदमाश पुजारी का मोबाइल भी ले गए। सुबह गांव के सदानंद तिवारी पूजन के लिए पहुंचे तो लोगों को जानकारी हुई। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मानें तो घटना को किसी पेशेवर बदमाशों के गैंग ने अंजाम दिया है।
वे बेशकीमती मूर्तियां ही चोरी करने आए थे क्योंकि पुजारी के बिस्तर के नीचे एक थैले में 25 हजार रुपये पड़े थे, जिसे बदमाशों ने हाथ तक नहीं लगाया। पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने कहा कि वारदात में किसी मूर्ति चोर गैंग का हाथ है।
इसके खुलासे के लिए टीम बना दी गई है। मूर्तियों की बरामदगी और गैंग की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। पूरी जानकारी पुजारी के होश में आने के बाद ही मिल पाएगी।

यूपी-100 का नहीं उठा फोन
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
माढ़ूपुर गांव में स्थित राम-जानकी मंदिर में हुई लूट और पुजारी की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने यूपी-100 पर कई बार कॉल किया, लेकिन वह रिसीव नहीं हुआ। यूपी-100 नंबर से निराश होने के बाद लोग भांवरकोल थानाध्यक्ष के सरकारी फोन पर भी सूचना दी। इसके बाद लोगों ने आईजी जोन को भी फोन किया। तब जाकर महकमे में आपाधापी मची और पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची।