{"_id":"59340fdc4f1c1b1e10bdceb6","slug":"ghazipur-controversy-increased-over-facebook-post-bjp-leader-knocked-out-of-the-house-and-beat-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पोस्ट पर बढ़ा विवाद, भाजपा नेता के घर में घुसकर पुत्रों को पीटा, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पोस्ट पर बढ़ा विवाद, भाजपा नेता के घर में घुसकर पुत्रों को पीटा, तनाव
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
facebook hack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में शनिवार की रात एक पक्ष के लोगों ने भाजपा नेता के घर में घुसकर उनके पुत्रों की पिटाई कर दी। तनाव को देख पुलिस हरकत में आ गई। आसपास के कई थानों की फोर्स बुला ली गई।
विज्ञापन
एसपीआरए चंद्रप्रकाश शुक्ला भी पहुंच गए और लगातार कैंप कर रहे हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित 20-30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
नगर के दो पक्षों के युवकों के बीच कई दिनों से फेसबुक पर एक-दूसरे के विरुद्ध आपत्तजिनक पोस्ट डालने को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की देर रात एक पक्ष के करीब दो दर्जन से अधिक युवकों ने नगर के सदर रोड छत्रधारी मोड़ के पास स्थित भाजपा नेता त्रिलोकी गुप्ता के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
घर में घुसकर उनके दो पुत्रों की पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख सभी आरोपी भाग गए। भाजपा नेता ने इस मामले में भटठी मुहल्ला निवासी सेराज खां, अमजद खां, आकिब खां, तोसी खां के विरुद्ध नामजद एवं 20 से 30 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 147, 323, 506, 452 के तहत मामला दर्ज कराया।
मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रपकाश शुक्ला नगर में कैंप करके घटना क्रम पर नजर बनाए हुए हैं। आसपास के थानों की फोर्स भी बुला ली गई। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जनार्दन दूबे ने बताया कि नगर की शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मारपीट के मामले में शामिल सभी अभियुक्त शीघ्र गिरफ्तार किए जाएंगे।