फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gas agency owner murder in azamgarh

आजमगढ़ में गैस एजेंसी मालिक की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

Mon, 09 Apr 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 09 Apr 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Gas agency owner murder in azamgarh
घायल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के तमाम इंतजाम कर रही है। उसके बाद भी अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आजमगढ़ में रविवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक गैस एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के सतमेसरा गांव निवासी भूपेंद्र यादव (50) की गैस एजेंसी लालगंज बाजार में नहर किनारे है, जबकि उनका गोदाम डेढ़ किमी दूर पश्चिम रेतवा चंद्रभानपुर गांव में है।
विज्ञापन


रविवार को गोदाम पर मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के च्यूटहरा गांव निवासी जोगेंद्र यादव, पवनी गांव निवासी संतोष पांडेय मौजूद थे। शाम चार बजे एक काले रंग की पल्सर बाइक से तीन बदमाश गोदाम पर पहुंचे और मालिक को पूछने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के इंकार करने पर एक बदमाश ने तमंचे की मुठिया से जोगेंद्र के सिर पर प्रहार कर दिया व अंदर काउंटर से 97 हजार दो सौ रुपये निकाल लिए। संतोष के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे भी पीटा और मोबाइल छीन लिया।

दोनों को कमरे में बंद करने के बाद बदमाश गैस एजेंसी के आफिस में पहुंचे, जहां भूपेंद्र यादव अपने  साथी सुनील यादव, देवगांव कोतवाली के सरुपहां गांव निवासी उमा यादव, बृजेश यादव और रमेश यादव के साथ बैठे थे।

जल्द कर दिया जाएगा खुलासा 

Gas agency owner murder in azamgarh
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने गैस एजेंसी के आफिस में अंदर घुसते ही मालिक के बारे में पूछा और काउंटर से रुपये लूटने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों और वहां मौजूद लोगों में हाथापाई होने लगी तभी एक बदमाश ने भूपेंद्र यादव को गोली मार दी जो उनके सीने में लगी। इसके बाद बदमाश हवा में गोली दागते हुए पल्हना बाजार की तरफ भाग निकले।

कोतवाली देवगांव पुलिस के साथ सीओ लालगंज मौके पर पहुंचे और भूपेंद्र को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया किंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि जिस तरह बदमाश पहले गोदाम गए वहां एजेंसी मालिक के बारे में पूछा, उनके न मिलने पर कर्मचारियों को कमरे में बंद कर लूटपाट की।

उसके बाद में यहां से एजेंसी के आफिस में जा कर वारदात को अंजाम दिया है। उससे ऐसा लगता है कि एजेंसी मालिक ही उनके निशाने पर थे। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed