फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gangrape with a teenager in Chabaypur

चौबेपुर में किशोरी के साथ गैंगरेप

Sun, 07 May 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 07 May 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with a teenager in Chabaypur
DEMO PIC
क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी के घर में धार्मिक आयोजन में शामिल होने गई 14 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई फिर बेहोश हो गई। परिवारीजन उसे बेहोशी की हालत में लेकर चौबेपुर थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर गोलू और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन



चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक गांव के मजदूर परिवार की कक्षा सात की छात्रा शुक्रवार की रात अपने पड़ोसी के यहां पूजा-पाठ के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। पूजा-पाठ के बाद नाच-गाने का आयोजन था। नाच-गाने के दौरान ही शराब के नशे में धुत गोलू अपने दो दोस्तों के साथ पहुंचा और किशोरी का मुंह दबाकर उसे सुनसान स्थान पर ले गया जहां तीनों ने उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि दुराचार से पहले आरोपियों ने किशोरी को जबरन नशीला पदार्थ भी खिलाया। किशोरी को चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर उसका मेडिकल मुआयना कराया गया। चौबेपुर थानाध्यक्ष कुलदीप दूबे ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed