फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gangrape in varanasi with dalit girl

दलित किशोरी के साथ जिला पंचायत सदस्य सहित चार ने किया गैंगरेप

Wed, 14 Jun 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 14 Jun 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
gangrape in varanasi with dalit girl
मिर्जामुराद क्षेत्र की घटना, मुंह खोलने पर दी थी जान से मारने की धमकी
वाराणसी के एक गांव में 14 वर्षीय दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मंगलवार को मिर्जामुराद थाने में जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव सहित चार लोगों के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार पीड़िता किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि बीते आठ जून की रात उनकी बेटी घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान रास्ते में मिले नशे में धुत जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव और उसके तीन साथियों ने किशोरी को रोककर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही किशोरी को धमकाया कि यदि मुंह खोली तो जान से मार देंगे। मामले की सूचना नौ जून को मिर्जामुराद थाने में की गई थी। मंगलवार को सीओ बड़ागांव संतोष कुमार मिश्रा मिर्जामुराद थाने पहुंचे थे तो पीड़िता का पिता तहरीर लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ बड़ागांव के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी जिला पंचायत सदस्य रमेश की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed