फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gangaster arrested in police encounter in azamgarh

आजमगढ़ः मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से पुलिसकर्मी घायल

Sat, 30 Dec 2017 01:59 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 30 Dec 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
Gangaster arrested in police encounter in azamgarh
घायल बदमाश व घायल ‌स‌िपाही - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ में बदमाशों और पुलिस के बीच शुक्रवार की सुबह बिलरियागंज देहात में हुई मुठभेड़ में जांघ में गोली लगने से घायल 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अनिल पासी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कोहरे का फायदा उठाते हुए उसका साथी भाग गया।
विज्ञापन


बदमाशों की गोली से बिलरियागंज थाने का एक सिपाही भी जख्मी हो गया। बदमाश का वाराणसी और सिपाही का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार बदमाश के पास से पिस्तौल, कारतूस और लूटी बाइक बरामद हुई। दोनों बैंक में लूटने की योजना के तहत रेकी करने जा रहे थे।
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध पूर्वांचल के जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश बरदह थाना क्षेत्र के परसौली गांव का निवासी है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बच निकला साथी सोनू गुप्ता है। वो जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल जीयनपुर थाने की पुलिस शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के चुनहवा गांव की तरफ जा रही थी। तभी घने कोहरे के बीच तेजी से बाइक से जा रहे दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। इस बीच सूचना पाकर सामने से बिलरियागंज के एसओ विजय प्रताप यादव पहुंच गए।

जौनपुर, वाराणसी में भी दर्ज हैं लूट के मुकदमे

Gangaster arrested in police encounter in azamgarh
बरामद ‌प‌िस्टल - फोटो : अमर उजाला
​पुलिस की घेरेबंदी पर बदमाशों की फायरिंग से हाथ में गोली लगने से बिलरियागंज थाने का सिपाही सहदेव सिंह घायल हो गया।  पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली बदमाश अनिल पासी की दाहिनी जांघ में लगी। इस बीच उसका साथी सोनू गुप्ता फरार हो गया।

अनिल 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश है। इससे पूर्व 30 अक्तूबर को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नदौरा गांव के पास एक दुकानदार को तमंचे की बट से घायल कर 1.54 लाख रुपये की हुई लूट की घटना में भी शामिल रहा है। बदमाश जौनपुर और वाराणसी में हुई कई वारदातों में शामिल रहा है।

एसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश अनिल पासी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया।

दोनों बदमाश किसी बैंक को लूटने की योजना बनाकर रैकी करने जा रहे थे। उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस अनिल से पूछताछ कर उसके गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों के विरुद्ध भी अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed