फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gang rape with teenage girl in jaunpur

यूपी : सो रही किशोरी को घर से उठा ले गए तीन युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 13 Mar 2019 01:39 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 13 Mar 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with teenage girl in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी को रात में सोते वक्त गांव के ही तीन युवक उसके घर से उठा ले गए और उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता के घरवालों ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। किशोरी की मां सोमवार को अपने मायके चली गई थी। घर पर सिर्फ किशोरी और उसके दादा थे। सोमवार की रात खाना खाने के बाद किशोरी के दादा घर के दरवाजे में बाहर से ताला लगाकर चाबी अपने पास रख कर घर के बाहर ही सोने चले गए।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे गांव के ही तीन युवक किशोरी के घर पर आए। इसके बाद किशोरी के दादा के सिरहाने से घर की चाबी लेकर धीरे से दरवाजा खोला। अंदर सो रही किशोरी का मुंह दबाकर तीनों युवक उसे घर के पास की झाड़ियों में उठा ले गए। वहां पर तीनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर किशोरी को वहीं पर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर बाद किशोरी बदहवास हालत में किसी तरह से अपने घर लौटी। मंगलवार शाम को जब किशोरी की मां मायके से घर वापस लौटी तो किशोरी मां से लिपट कर रोने लगी। इसके बाद किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने घटना की जानकारी घरवालों को दी।


इसके बाद परिजनों ने मुंगराबादशाहपुर थाने पर देर शाम पहुंच कर तीनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाप पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़ित किशोरी को महिला पुलिस के साथ मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed