{"_id":"59dcd53d4f1c1bf4688b50d5","slug":"gang-rape-with-silent-deaf-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: शौच के लिए गई मूक बधिर महिला से गैंगरेप,एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर: शौच के लिए गई मूक बधिर महिला से गैंगरेप,एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 10 Oct 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
यूपी के गाजीपुर में तीन युवकों ने दरिंदगी की हद पार करते हुए शौच के लिए गई एक मूक बधिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मूक बधिर महिला मंगलवार की भोर में तीन बजे खेत में शौच के लिए गई थी।
घर वापस आते समय उसे गांव के ही तीन युवकों ने दबोच लिया और पास के एक ट्यूबवेल पर ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वे फरार हो गए। महिला किसी तरह अपने घर पहुंची। उसके फटे कपड़े देखने और इशारों में उसकी आपबीती सुनने के बाद घरवाले भड़क उठे।
ग्रामीणों को जानकारी हुई तो वे भी दरिंदों को खोजने लगे। इस बीच लोगों ने एक आरोपी को खेत में पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
विज्ञापन
बाद में पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, पीड़िता के घरवालों की तहरीर पर दुल्लहपुर थाने में आरोपियों के विरुद्ध छेड़खानी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में सीओ भुड़कुड़ा आलोक प्रसाद ने बताया कि महिला गूंगी है। उसके बताने पर आरोपियों के विरुद्ध प्रथम दृष्टया छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला के मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद गैँग रेप का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।