फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gang rape with minor in chandauli

दो भाइयों ने घर में घुसकर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 14 Dec 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 14 Dec 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with minor in chandauli
rape
घर में अकेले खाना बना रही 15 वर्षीय दलित किशोरी के साथ दो भाइयों ने दुष्कर्म किया।  घटना के दौरान गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुला लिया गया था। मामला यूपी के चंदौली का है।
विज्ञापन


जिले सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे एक किशोरी सुबह अपने घर में अकेले खाना बना रही थी। परिवारीजन मजदूरी के लिए कही गए हुए थे।
विज्ञापन


घर में अकेली किशोरी के होने का फायदा उठाते हुए गांव के दोनों भाइयों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक लोग आते तब तक दोनों फरार हो गए।  घटना की जानकारी होने पर किशोरी के परिवार वाले आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी संख्या में ग्रामीण दुष्कर्म के आरोपी के घर पहुंचे। शिकायत पर आरोपित के परिवार वाले मारपीट पर उतारू हो गए। इस बीच सूचना कोतवाली पुलिस के साथ सीओ त्रिपुरारी पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। गांव के तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई।


पुलिस ने पीड़ित के परिवार वालों की तहरीर पर गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed