फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gang rape in varanasi, accused absconding

छत पर सोई किशोरी से सामूहिक बलात्कार, आरोपी फरार

Fri, 02 Jun 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 02 Jun 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
Gang rape in varanasi, accused absconding
Demo pic

वाराणसी में गुरुवार रात छत पर सोई किशोरी से सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। मामले में बड़ागांव थाना के रामपुर गांव के शिवकुमार राजभर और फूलपुर थाना के गजोखर के करन के खिलाफ सामूहिक दुराचार, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन

बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात 16 वर्षीय किशोरी छत पर अकेली सोई थी। इसी बीच आरोपी शिवकुमार अपने दोस्त करन के साथ किशोरी के घर के पीछे निकली ईंट के सहारे छत पर चढ़ा।

विज्ञापन


दोनों ने किशोरी का मुंह दबाकर उससे दुराचार किया। इनके चंगुल से मुक्त होते ही किशोरी चीखी तो घरवाले छत पर पहुंचे। इसी दौरान आरोपी छत से कूद कर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौ नंबर पर सूचना दी गई। वहां पहुंचे पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने आरोपियों की खोजबीन की लेकिन पता नहीं लगा। बड़ागांव पुलिस ने शिवकुमार और करन के घर छापेमारी की तो पता चला कि दोनों भागे हुए हैं। बड़ागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हुई हैं, जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed