{"_id":"59146b684f1c1bb73785349d","slug":"full-family-died-after-truck-accident-at-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही में दर्दनाक हादसा, ट्रक के चपेट में आने से पूरे परिवार की मौत, दो घरों में मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भदोही में दर्दनाक हादसा, ट्रक के चपेट में आने से पूरे परिवार की मौत, दो घरों में मातम
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
Updated Fri, 12 May 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
कन्या विद्यालय के सामने घटना, चालक ट्रक लेकर फरार
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही जिले के महराजगंज स्थित बेसिक स्कूल के सामने जीटी रोड पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। सभी मिर्जापुर के महामलपुर के निवासी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सभी गोपीगंज के गोपपुर के एक रिश्तेदार के कीर्तन में शामिल होने के लिए गए थे। घटना की खबर लगते ही मृतक के घर और ससुराल में कोहराम मच गया। मिर्जापुर के महामलपुर गांव निवासी नरेंद्र बिंद (30) बुधवार शाम को पत्नी सोमारू बिंद (28) और बच्चे अर्पित (छह), अर्जित (पांच) को लेकर बाइक से ममेरे साढ़ू गोपपुर निवासी लक्ष्मीशंकर बिंद के यहां कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
गुरुवार दोपहर वापस लौटते समय जीटी रोड पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सभी जीटी रोड पर गिर गए। चालक ट्रक रोकने के बजाए आगे बढ़ा दिया। जिससे सभी उसकी चपेट में आ गए। सोमारी और दोनों बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को पुलिस और स्थानीय लोगों ने सीएचसी औराई में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय नरेंद्र की भी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर चालक ट्रक को लेकर भागने में सफल हो गया। घटना की खबर लगते ही घर महामलपुर और ससुराल लालानगर में कोहराम मच गया।
परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों जगहों से से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ औराई सुशील कुमार सिंह ने कहा कि अभी परिवार वालों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मायके से हंसी-खुशी हुई थी विदा, खबर से सदमें में लोग
रो-रोकर लोगों का हुआ बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के दंपति और दो बच्चों की मौत ने दो परिवारों को झकझोर कर रख दिया। गुरुवार सुबह सोमारी के आने से जिस आंगन में सभी खुश दिखे वहीं दोपहर बाद करूण रूद्रन से सभी की आंखे नम हो गई।
मृत सोमारी पांच भाइयों में इकलौती थी। लालानगर के सुदामा बिंद की इकलौती लड़की सोमारी बिंद की शादी कछवां के महामलपुर में हुई थी। बुधवार को वह अपनी चचेरी बहन के यहां कीर्तन में हिस्सा लेने के लिए पति और बच्चों संग आई थी। बृहस्पतिवार सुबह अपने मायके आई।
यहां खाना आदि खाकर निकली। सभी लोगों ने हंसी-खुशी उसे विदा किया। दोपहर में जैसे ही सभी की मौत के खबर मिली परिवार में कोहराम मच गया। घर के सभी लोग महराजगंज पहुंचे। घटना से सोमारी के ससुराल महामलपुर और मायके लालानगर में लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बताया जाता है कि गोपपुर निवासी लक्ष्मीशंकर बिंद जो मृतक नरेंद्र बिंद के ममेरे साढ़ू थे। उनके घर 10 मई को कीर्तन का आयोजन था, परिवार के साथ वह 10 मई को गोपपुर गांव में ही साढु के घरआए थे।
11 मई को सुबह सात बजे के लगभग अपने ससुराल लाला नगर निवासी सुदामा विंद के घर पहुंचे थे। सुबह करीब 11 बजे सभी खाना आदि खाने के बाद महामलपुर के लिए निकले थे और हादसे का शिकार हो गए।

लाडलों की मौत की खबर सुनते ही सन्न हुए दादा-दादी
भदोही जनपद के महराजगंज के पास हुए सड़क हादसे में गुरुवार को बेटे, बहू व दो लाडले पोतों की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घटना की खबर लगते ही लोग मृतक के घर पर उमड़ पड़े और परिवार को ढांढस बंधाने लगे।
बता दें कि कछवां के महामलपुर गांव के पिपरिया निवासी नीरेंद्र उर्फ रामकुमार बिंद उसकी पत्नी तथा दो बच्चे की गुरुवार की दोपहर ट्रक से कुचल कर भदोही जनपद के महाराजगंज बाजार के पास में मौत हो गई। वह गोपीगंज निवासी अपने साढ़ू के यहां पड़ी शादी में शामिल होकर परिवार के साथ लौट रहा था।
पिपरिया गांव निवासी रामपति बिंद बाबू सराय इंटर कॉलेज में चपरासी के पद तैनात हैं। उनको दो बेटे थे। जिसमें सबसे बड़ा नीरेंद्र है जो वाराणसी में गाड़ी चला कर परिवार का खर्च चलाता था। जबकि छोटा बेटा विंध्यवासिनी बिंद दिल्ली के एक निजी कंपनी में कार्य करता है।
गुरुवार को नीरेंद्र व उसके बच्चों के आने का वह लोग इंतजार कर रहे थे कि इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि नीरेंद्र का भदोही के महराजगंज में एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें नीरेंद्र उसकी पत्नी सुमारी तथा दोनों बच्चे अजित सात वर्ष व अपूर्ति पांच वर्ष की मौत हो गई।
हादसे की खबर लगते ही मां बेहोश हो गई जबकि परिवार के अन्य सदस्य दहाड़े मार कर रोने लगे। परिवार के अनुसार नीरेंद्र के दोनों बेटे अपने दादा दादी के लाडले थे। उनके मौत की खबर लगते ही दादा दादी सन्न रह गए।
उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि अब इस दुनिया में उनके बेटे, बहू व दोनों पोते नहीं है। वह बार बार उन्हें घायल ही बता रहे थे और ठीक होकर घर आने की बात कहते नहीं थक रहे थे।