फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   friend become enemy in azamgarh, killed 15 yeras old boy

दोस्त बना दुश्मनः आजमगढ़ में 15 वर्षीय ठेला चालक को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 22 Jul 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 22 Jul 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
friend become enemy in azamgarh, killed 15 yeras old boy
- फोटो : demo pic
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज बाजार में  शुक्रवार की रात किशोर ठेला चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को ला रहे घरवालों ने कप्तानगंज के पास फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसओ ज्ञानेश्वर मिश्रा ने घरवालों को आर्थिक मदद कर जाम समाप्त करवाया।  पंद्रह दिन पहले ठेला गायब होने पर विवाद हुआ था। किशोर के पिता ने साथी ठेला चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद से ही आरोपी ठेला चालक फरार है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी सूरज निषाद (15) पुत्र सूबेदार पांच भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसका बड़ा भाई बाहर नौकरी करता है, जबकि पिता पंक्चर की दूकान चलाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने पर सूरज पढ़ाई छोड़कर ठेला चलाने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पंद्रह दिन पहले सूरज का ठेला चोरी हो गया। खोजबीन के दौरान पता चला कि ठेला उसके दोस्त कप्तानगंज बाजार निवासी कृष्णानंद गुप्ता के पास है। सूरज ने कृष्णानंद से अपना ठेला मांगा, उसने जब नहीं दिया तो कप्तानगंज थाने में तहरीर दी।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कृष्णानंद ने सूरज का ठेला दिया था। इसी के बाद दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई।
 

पहले दी गालियां फिर लात-घूंसों से पीटने लगा

friend become enemy in azamgarh, killed 15 yeras old boy
हत्या - फोटो : Demo Pic
शुक्रवार की शाम सूरज अपना ठेला लेकर कप्तानगंज बाजार में था। तभी उसका दोस्त कृष्णानंद गुप्ता नशे में धुत होकर सूरज के पास पहुंचा और उसे गालियां देते हुए लात-घूंसों से पीटने लगा। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर सूरज को छुड़ाया और अपने घर चला गया।

सुबह काफी देर तक सूरज नहीं उठा तो उसकी मां जगाने पहुंची जहां वह मृत पड़ा था। मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर कप्तानगंज थाने की पुलिस पहुंची और सूरज की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। सूरज के पिता सूबेदार की तहरीर पर कृष्णानंद गुप्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से ही कृष्णानंद फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed