{"_id":"5929e4b54f1c1b9944536930","slug":"four-lives-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में गई चार की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में गई चार की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 28 May 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट और रोहनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक और स्नातक की छात्रा की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचवाया। इन हादसों के बाद देर रात में भी रोहनिया और बड़ागांव थाना क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए। रोहनिया में हादसे से गुस्साए लोगों ने पथ्ाराव करते हुए हाइवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बता दें कि हादसे के दौरान बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
गाजीपुर से कैंट बस अड्डे की ओर आ रही रोडवेज की बस ने पांडेयपुर फ्लाईओवर पर शनिवार को सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद बस के पहिये के नीचे बाइक फंस कर घिसटाने लगी। जिसके चलते बाइक चला रहे गाजीपुर निवासी सैयद तबरेज (20) की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा मोहम्मद शमीम (26) दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस ने क्षतविक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल शमीम को दीनदयाल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
उधर, रोहनिया थाना अंतर्गत लठिया में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रियंका सिंह (28) सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से आया ट्रक प्रियंका को कुचलता हुआ तेजी से आगे बढ़ गया। वहीं, हादसे में बाइक चला रहा प्रियंका का भाई धीरज सिंह घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। बताया जाता है कि चोलापुर के टिसौरा निवासी प्रदीप कुमार सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह इन दिनों जगतपुर पीजी कॉलेज से एमए की परीक्षा देने के लिए अपने मायके मिर्जापुर के हरिहरपुर आई हुई थी। शनिवार को परीक्षा देने जाने के दौरान ही हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। बताते चलें कि प्रियंका के पिता शीतला प्रसाद सिंह जगतपुर पीजी कॉलेज में लिपिक के पद पर तैनात हैं। हादसे में प्रियंका की मौत की जानकारी मिलते ही कॉलेज परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। भेलूपुर थाना अंतर्गत रवींद्रपुरी स्थित एक नर्सिंगहोम के समीप भैयालाल भारती ( 50) की चाय की दूकान है।
विज्ञापन
भैयालाल शनिवार की रात लठिया निवासी मित्र डब्बू की बहन की शादी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान भैयालाल को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क से गुजर रहे वाहनों पर पथराव कर एनएच . 2 को जाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंची रोहनिया पुलिस ने गुस्साये लोगों को किसी तरह से शांत कराया और तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ।उधर बड़ागांव थाना अंतर्गत कुड़ी बाजार में हुए हादसे में डंपर की टक्कर से बाइक सवार चिउरापुर निवासी रामचंद्र विश्वकर्मा (40) की मौत हो गई जबकि उनके भाई रामभरोसे विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। रामभरोसे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसनी से दीनदयाल अस्पताल के लिए रेफ र किया गया है। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर डंपर को छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। बड़ागांव पुलिस के घटनास्थल पर देरी से पहुचने के कारण गुस्साये इलाके के लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की लेकिन मामला किसी तरह से शांत हो गया।