सोनभद्र : बिजली गिरने से मां-बेटे समेत पांच झुलसे, 147 भेड़ मरीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में बीती सोमवार की रात बिजली गिरने से मां-बेटे समेत तीन लोग झुलस गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां तीनों की हालत में सुधार बताया गया। वहीं रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में भी बिजली गिरने से दो लोग झुलस गए और 147 भेड़ों की मौत हो गई।
पेढ़ ग्राम पंचायत निवासी चांती देवी गोंड़(35) गांव में ही अपने मक्के की खेत में बने बांस घास के मचान पर सोई हुई थी। उसके साथ उसका पुत्र रंजीत कुमार गोंड भी सोया हुआ था, जबकि उसका पति विजय कुमार गोंड भी खेत में ही दूसरी मचान पर सोया था। रात करीब एक बजे गरज व चमक के साथ बारिश होने लगी।
इसी दौरान अचानक बिजली गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आने से चांती देवी और उसका पुत्र झुलस गए और अचेत हो गए। जबकि बांस घास का बना मचान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। थोड़ी देर बाद जब रंजीत को होश आया तो उसके कराहने की आवाज सुनकर दूसरी मचान पर सो रहे उसके पिता विजय कुमार को घटना की जानकारी हुई तो उसने आस पास ग्रामीणों को बुलाया।
सूचना मिलने पर एक सौ आठ नंबर एंबुलेंस से चांती देवी व रंजीत को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी घटनाओं धुरकरी गांव की है। सोमवार देर रात धुरकरी निवासी भावना(35) पत्नी सुमंत घर में बैठी थी। उसी दौरान घर के पास बिजली गिरने से वह अचेत हो गई। एंबुलेंस से उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुरु प्रसाद मौर्या ने बताया कि बिजली से प्रभावित तीनों लोगों को उपचार के लिए सीएचसी में सोमवार रात भरती कराया गया।अब सभी पीड़ितों की हालत ठीक है।
बिजली गिरने से दो व्यक्ति झुलसे, 30 भेड़ मरी :
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बिजली गिरने से 30 भेड़ों की मौत हो गई। दो व्यक्ति भी झुलस गए। घटना सोमवार की भोर करीब चार बजे की है। लालधारी चेरो(65) निवासी कोदई और राममूरत(30) निवासी पटना थाना रामपुर बरकोनिया दोनों भेड़ों की रखवाली कर रहे थे कि इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी जिससे दोनों झुलस गए। जबकि मुसन रामगढ़ व झूरी जगदीशपुर थाना पन्नूगंज की 30 भेड़ों की मौत हो गई। सूचना पर पशु अस्पताल की टीम मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम किया।
दूसरी घटना में मांची थाना क्षेत्र के पनौरा गांव में आकाशीय बिजली से राममूरत पुत्र रामजतन की भैस की मौत हो गई। उधर रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के मगरदह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 117 भेड़ों की मौत हो गई। घटना सुबह की है। विसुन्धरी थाना घोरावल के विजेन्द्र सुरेश गुलाब पाल बुद्धिराम बचाऊ लालधारी राजमनी कमलेश की कुल 117 भेड़ों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पशु अस्पताल के डाक्टर चतरा के डां ओमप्रकाश आंनद वैनी के डां. जितेंद्र कुमार खलियारी के डां. तरुण कांत जयमोहरा के डां. संतोष कुमार राव ने सभी भेड़ों का पोस्टमार्टम कर दफना दिया गया।