फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   five person arrested with bullet and rifile in varanasi

वाराणसी में सात असलहे और 47 कारतूस के साथ पांच गिरफ्तार

Tue, 10 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 10 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
five person arrested with bullet and rifile in varanasi
आजमगढ़ के लालगंज ब्लॉक प्रमुख के अंगरक्षक और चालक पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला
आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर वाराणसी के चोलापुर में रविवार की रात वाहन तलाशी के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से चार राइफल, .32 बोर की एक पिस्टल, दो देशी कट्टा और 47 कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस ने स्कॉर्पियो को सीज करते हुए उसके चालक और अन्य चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की शिनाख्त आजमगढ़ के देवगांव के चेवार सारंगपुर के रितेश कुमार सिंह, गाजीपुर के सैयदपुर के बुड़ौली के नंदलाल सिंह, बलिया के पकड़ी के बीराबारी के हरेराम पांडेय, बलिया के दुबहर के शिवपुर दियर नई बस्ती के उमेश कुमार सिंह और चौबेपुर के सोनबरसा के अंकित सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए चार आरोपी आजमगढ़ के लालगंज के ब्लॉक प्रमुख सोनू सिंह के अंगरक्षक हैं और पांचवां अंकित चालक है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आशीष तिवारी ने सोमवार को बताया कि आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर शनिवार की रात चोलापुर थानाध्यक्ष रमेश यादव अपनी टीम के साथ मुर्दहा में वाहनों की तलाशी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वाराणसी की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो को रुकवाया गया तो वह तेजी से निकल गई।

पुलिस ने पीछा कर स्कॉर्पियो को रोका। उधर, गिरफ्तार आरोपियों का कहना था कि वे असलहे लेकर वाराणसी स्थित शस्त्रागार में जमा करने जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed