फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   five Marijuana traffickers arrested in Varanasi

वाराणसी में पांच अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Sat, 24 Dec 2016 09:40 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 24 Dec 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
five Marijuana traffickers arrested in Varanasi
गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को शनिवार को चौबेपुर के ढकवा मोड़ के पास से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 7.37 कुंतल गांजा और नौ लाख 42 हजार रुपये बरामद हुए, जिसमें आठ लाख के दो हजार के नोट हैं।
विज्ञापन


तस्कर बिना नंबर की एंबुलेंस से असोम से गांजा ले आए थे और एक पिकअप पर लाद रहे थे। तस्करों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

तस्करों में आजमगढ़ के सिधारी के हुसैनगंज के त्रिवेणी गुप्ता, बंटी गुप्ता और पलनी के श्रीनाथ यादव तथा असोम के बुरलीत पार नालवारी के अल्ताफ हुसैन व हेलना पंप गोवर्धना के जाकिर हुसैन हैं। आगे की कार्रवाई के लिए एसटीएफ ने सभी को चौबेपुर पुलिस को सौंपा दिया है।
विज्ञापन



एसटीएफ की वाराणसी इकाई को सर्विलांस और मुखबिरों से सूचना मिली थी कि गांजा की एक बड़ी खेप एंबुलेंस से असोम से ढकवा मोड़ के पास पहुंचेंगी। वहां से गांजा वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली सहित आसपास के अन्य जिलों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के इंस्पेक्टर शैलेश प्रताप सिंह और विपिन राय की अगुवाई में इंस्पेक्टर पुनीत परिहार, एसआई अमित श्रीवास्तव, रणजीत राय और गिरीश तिवारी ने छापेमारी की तो सामने आया कि कुछ लोग एंबुलेंस से गांजा का पैकेट पिकअप पर लाद रहे थे।

 

five Marijuana traffickers arrested in Varanasi
बरामद रुपये - फोटो : अमर उजाला
कुल 134 पैकेट में सात कुंतल सैंतीस किलोग्राम गांजा था, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। पूछताछ में सामने आया कि असोम निवासी दिलीप और राकेश पूर्वोत्तर राज्यों और भूटान से मादक पदार्थ मंगाकर अल्ताफ  हुसैन और जाकिर हुसैन के माध्यम से त्रिवेणी गुप्ता के पास भेजते थे।

आरोपियों ने बताया कि एंबुलेंस की चेकिंग आमतौर पर कहीं नहीं होती। इसलिए इसके सहारे गांजा लाना आसान था। आरोपी टैंपो ट्रैवलर को एंबुलेंस बनवा देते थे। मरीज के बेड के स्थान पर और उसके बगल के हिस्से के नीचे को काटकर केबिन बनवाए थे।

बताया कि त्रिवेणी असोम से पांच से सात हजार रुपये प्रति किलो की दर से गांजा खरीदता था और पूर्वांचल में उसे दस से पंद्रह हजार की दर से बेचता था।

आठ लाख रुपये के दो हजार के नए नोट बरामद होने पर एसटीएफ ने आयकर अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया है। साथ ही असोम से पूर्वांचल में गांजा की खेप भेजवाने वाले दिलीप और राकेश की गिरफ्तारी के लिए एक टीम रवाना की गई है।

त्रिवेणी से गांजा खरीदकर पूर्वांचल में बेचने वालों के नाम और पते का ब्यौरा संबंधित थानों की पुलिस को एसटीएफ द्वारा मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed