जौनपुर के सराफा कारोबारी से 50 लाख की लूट का पर्दाफाश, आजमगढ़ से जुड़े थे वारदात के तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दो दिन पहले 13 मार्च को नकाबपोश बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी की दुकान में 50 लाख की लूट को अंजाम दिया था। दो दिन से जौनपुर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। वहीं, जौनपुर के एसपी ने दो टीमें भी गठित कर दी थी। गुरुवार को इस मामले में पांच बदमाशों को आजमगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया।
आजमगढ़ के सिधारी थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरूवार की शाम बैठोली बाइपास से पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाशी ली तो उनके पास से एक लाख रूपये नगद, एक किलो सोना और ग्यारह किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए। इन आभूषणों को पांचों आरोपी बेचने जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक आभूषणों की कीमत 35 लाख है। जिसमें 30 लाख का सोना, 5 लाख की चांदी है। पकड़े गये बदमाशों के पास से एक पिस्टल, तीन तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि इन बदमाशों में से चार पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है।
पकड़े गए दीपक तिवारी निवासी गांव चैबाहर थाना खुटहन जिला जौनपुर, दिग्विजय सिंह निवासी गांव गोविंदपुर थाना आसपुर जिला प्रतापगढ़, सारंगधर सिंह निवासी गांव गोठांव थाना बरदह जिला आजमगढ़, अजय यादव निवासी गांव पश्चिमपुरा कंधरापुर जिला आजमगढ़ और प्रमोद यादव निवासी गांव हजारेमल थाना बरदह जिला आजमगढ़ का शामिल है।
ये था मामला
जौनपुर जिले के खुटहन के गायत्री नगर डिहिया बाजार में नकाबपोश बदमाशों ने 13 मार्च को दोपहर तीन बजे सराफा कारोबारी श्याम कुमार अग्रहरि की दुकान पर धावा बोलकर गहने और नगदी लूट ले गए।
बदमाश सराफ की हत्या करने आए थे लेकिन बाजार वालों ने पथराव कर दिया तो अंधाधुंध फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले। लूट 50 लाख रुपये से अधिक की बताई गई थी। सीसी फुटेज से एक व्यक्ति को चिह्नित किया गया था, जिसका नाम राहुल बताया गया था। फिलहाल राहुल का कोई पता नहीं है।