फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   firing on jewellers at varanasi

वाराणसी में आभूषण व्यापारी पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा

Wed, 07 Jun 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 07 Jun 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
firing on jewellers at varanasi
सीसीटीवी फुटेज में दिखा हमलावर - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कैंट थाना अंतर्गत हुकुलगंज स्थित आभूषण की दूकान में बैठे सराफ अवधेश सेठ को लक्ष्य कर चलती बाइक पर पीछे बैठे नकाबपोश बदमाश ने मंगलवार दोपहर बाद फायरिंग की। संयोगवश असलहे से निकली गोली दूकान के दरवाजे में जा धंसी और अवधेश बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए पांडेयपुर की ओर बढ़े और थोड़ी दूर जाकर एक गली से होते हुए भाग निकले। दिनदहाड़े सरेराह हुई फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की दूकानों की सीसीटीवी फुटेज जुटाई।
विज्ञापन


बाइक नंबर और हुलिया के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने का पुलिस का प्रयास जारी है। बता दें कि अवधेश बदमाशों की गोली का शिकार हुए रामापुरा के पार्षद शिव सेठ के सगे बहनोई हैं। पुलिस शिव की हत्या से मामले को जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुकुलगंज क्षेत्र की दैत्रावीर बाबा मंदिर गली में अवधेश सेठ अपने परिवार के साथ रहते हैं। इलाके के तुलसी निकेतन स्कूल के सामने हुकुलगंज-पांडेयपुर मार्ग पर अवधेश की आभूषण की दूकान है। अवधेश ने बताया कि चार बजे के लगभग दूकान पर एक ग्राहक को वे जेवर दिखा रहे थे। इसी दौरान बाहर शोरगुल हुआ तो अवधेश बाहर निकले।

मौजूद लोगों ने अवधेश को बताया कि उनकी दूकान की ओर लक्ष्य कर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चलाई थी। अवधेश ने देखा तो असलहे से निकले कारतूस का खोखा उनके दरवाजे में धंसा हुआ था। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने देशी पिस्टल से फायरिंग की थी।

वहीं, फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारी पांडेयपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवींद्र जायसवाल के साथ अवधेश की दूकान पर पहुंचे। कवींद्र ने एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह से अवधेश की पुख्ता सुरक्षा और गनर उपलब्ध कराने की मांग की। उधर, इस संबंध में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि अवधेश से पूछताछ हुई है।


उनका कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। कभी उन्हेें किसी ने फोन कर धमकी वगैरह भी नहीं दी है। यह स्पष्ट है कि बदमाशों ने लूट की नीयत से फायरिंग नहीं की थी। तफ्तीश जारी है, जल्द ही मामला स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed