{"_id":"5bfa7f9cbdec22416a474cfb","slug":"firing-in-azamgarh-due-to-family-dispute-and-one-people-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: तलाक के हर्जाने को लेकर बौखलाया युवक, पहली पत्नी को पीटा, पैरोकार को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़: तलाक के हर्जाने को लेकर बौखलाया युवक, पहली पत्नी को पीटा, पैरोकार को मारी गोली
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:31 AM IST
घायल ओबैदुर्रहमान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में नेवादा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते रविवार की भोर में अंसार अहमद (45) ने अपनी पहली पत्नी नासिरा खातून को लात, घूसों से मारपीटकर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जुटी भीड़ ने अंसार को घेरा तो उसने भीड़ पर फायरिंग कर दिया।
इस दौरान छर्रा लगने से पड़ोसी महफूज (50) घायल हो गए। इसके बाद अंसार ने बनहुआ तालाब के पास पहली पत्नी के पैरोकार ओवैदुर्ररहमान (55) को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से ओवैदुर्ररहमान घायल हो गया। ओवैदुर्ररहमान के बेटे ने अंसार को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में अंसार की पत्नी नासिरा खातून ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
मुबारकपुर थाने के नेवादा गांव निवासी नासिरा खातून का आरोप है कि उसका पति अंसार अहमद वर्षों पहले उसे तलाक देकर छोटी बहन सायमा खातून से शादी कर लिया। गांव में ही घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित दूसरे मकान में रहने लगा। इधर पति के इस हरकत से नाराज नासिरा खातून अपने गांव के ओवैदुर्ररहमान से मिलकर हर्जाखर्चा के लिए कोर्ट में वाद दाखिल की। जिसमें कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 11 लाख रुपये नासिरा खातून को देने का आदेश अंसार अहमद को दिया।
विज्ञापन

तीन साल पहले पत्नी को छोड़ दिया था
घायल अंसार
- फोटो : amar ujala
कोर्ट के फैसले से नाराज अंसार ने रविवार की भोर में इस घटना को अंजाम दिया। एसपीसिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि ओवैदुर्ररहमान का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा। जबकि अंसार का इलाज पुलिस अभिरक्षा में हो रहा। नासिरा खातून की तहरीर के आधार पर अंसार के विरुद्ध मारपीट, दहशत फैलाने और हत्या का प्रयास करने की धाराओं में केस दर्ज कर ली गई। जांच पड़ताल जारी है।