फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   firing in azamgarh after dispute of dance on DJ

रिसेप्शन पार्टी में डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, सबके सामने मारी गोली

Tue, 12 Dec 2017 06:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 12 Dec 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
firing in azamgarh after dispute of dance on DJ
फायरिंग - फोटो : demo
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के गोद लिए गांव तमौली में बीती रात रिसेप्शन पार्टी के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने तमंचे से दूसरे युवक के सीने पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक राजन गिरकर तड़पने लगा। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


गांव के लोग आनन-फानन में राजन को जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में घायल युवक के भाई ने गांव के दो लोगों को नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के तमौली निवासी लल्लन सिंह के बेटे की शादी होने के बाद सोमवार को रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए डीजे बज रहा था। रात साढ़े दस बजे भोजन करने के बाद लोग डीजे पर मनपसंद गाना बजाकर नाच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तमौली निवासी राजन (30) भी पहुंच गया और वह भी नाचने लगा। नाच के दौरान ही उसके गांव के मुलायम, राधेश्याम से विवाद हो गया। दोनों के बीच बात इतनी आगे बढ़ गई कि तभी एक मनबढ़ तमंचा निकाला और राजन को गोली मार दिया।


घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि आरोपी फरार हो गए। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed