{"_id":"5c5c17cdbdec224e0121d997","slug":"firing-during-dispute-of-children-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में बच्चों के विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, हवाई फायरिंग से मची भगदड़ में वृद्ध घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में बच्चों के विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, हवाई फायरिंग से मची भगदड़ में वृद्ध घायल
Thu, 07 Feb 2019 05:04 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 07 Feb 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट इतनी बढ़ गई कि ईंट-पत्थर चलने और हवाई फायरिंग तक की नौबत आ गई थी। इस विवाद में एक वृद्ध घायल हो गया है।
जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहीमपुर गांव निवासी अब्दुस्सलाम पुत्र मुहम्मद महमूद और सरफ़राज़ पुत्र जावेद आलम के बीच बच्चों के विवाद में बुधवार शाम को कहासुनी हुई थी। जिसपर बीचबचाव के बाद मामला शांत हो गया था। बावजूद इसके दोनों पक्षों के मन में नफरत की आग अभी सुलग रही थी।
इसी विवाद को लेकर गुरुवार सुबह सात बजे दोनों पक्षों के बीच अचानक पथराव शुरू हो गया देखते-देखते पथराव कर रहे लोगों पर लगभग 10 राउंड हवाई फायरिंग भी की गई जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब्दुस्सलाम (71) घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर डायल 100 की पुलिस के साथ ही मुबारकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उत्पात मचाने वालों को खदेड़ने लगी। तब जाकर मामला शांत हो पाया। इसके बाद एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। घायल पक्ष के अब्दुस्सलाम की ओर से मुबारकपुर थाना में तहरीर दे दी गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।