फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing during dance with women dancer

आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में महिला कलाकारों के साथ जबरन डांस, मना करने पर की अंधाधुंध फायरिंग

Sun, 26 Nov 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 26 Nov 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
Firing during dance with women dancer
Demo pic
वाराणसी के माधोपुर कोट गांव में एक तिलक समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान महिला कलाकारों के साथ कुछ युवक जबरन डांस करने लगे। मना करने पर नशे में धुत युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इससे भयभीत लोग आर्केस्ट्रा छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन


इसी बीच आर्केस्ट्रा बंद और चालू कराने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के दौरान ही दोनों पक्ष ने जमकर हवाई फायरिंग की। इस दौरान उपद्रवियों ने आर्केस्ट्रा के साउंड सिस्टम को तोड़ डाला। घबराकर भागे आर्केस्ट्रा कलाकारों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर दो घंटे बाद पहुंची पुलिस मौके से कारतूस के खोखे उठाकर और वीडियोग्राफी कर वापस लौट आई। अमरा अखरी चौकी प्रभारी ने फोर्स की कमी का हवाला देते हुए घटनास्थल पर जाने से इंकार कर दिया और फरियादी को दो दिन बाद आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहनिया थाना अंतर्गत माधोपुर कोट गांव में शुक्रवार की रात अनुराग ने सोनारपुरा निवासी महेंद्र कुमार का आर्केस्ट्रा लगवाया था। महेंद्र ने बताया कि आर्केस्ट्रा के कलाकार बाहर से आए थे जिसमें से पांच युवक और पांच युवतियां थे। 
 

मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश

Firing during dance with women dancer
demo pic
आर्केस्ट्रा शुरू होते ही नशे में धुत लोग कलाकारों के साथ मंच पर जबरन डांस करने लगे। इसी दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए और फिर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से भयभीत होकर आर्केस्ट्रा देख रहे लोग भाग निकले। तिलक समारोह स्थल पर पूरी तरह से अफरातफरी की स्थिति हो गई।

इसके बाद नशे में धुत युवकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी और जबरन डीजे मशीन, एंप्लीफायर और चार माइक सहित 50 हजार रुपये से ज्यादा का सामान उठा ले गए। सौ नंबर पर सूचना दी गई तो दो लगभग दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तब उपद्रवी भाग निकले थे।

इस संबंध में पूछे जाने पर रोहनिया इंस्पेक्टर क्षितिज त्रिपाठी ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए अमरा अखरी चौकी प्रभारी से जानकारी हासिल की। इसके बाद फटकार लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed