{"_id":"5d53c3ae8ebc3e6d03543f2d","slug":"fire-in-grocery-store-due-to-short-circuit-nizamabad-azamgarg","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : शार्ट सर्किट से किराना गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़ : शार्ट सर्किट से किराना गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान राख
Wed, 14 Aug 2019 01:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौक पर चकिया हुसेनाबाद निवासी अतीक अहमद की किराने की दुकान और गोदाम है। मंगलवार रात किसी समय शार्टसर्किट से गोदाम में आग लग गई।
विज्ञापन
सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने गोदाम में आग लगी देखी तो शोर मचाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी सूचना के तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खींचकर शटर तोड़ा और आपसी सहयोग से आग बुझा ली थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : पॉप सिंगर हार्ड कौर के खिलाफ थाने में शिकायत, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
विज्ञापन
आग लगने से लाखों का सामान राख हो गया। गोदाम मालिक का बुरा हाल था। ग्रामीणों में फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने पर काफी रोष देखा गया।