{"_id":"5c6ac3b7bdec2208d27b1f20","slug":"fir-registered-in-disloyalty-with-country-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डाली, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डाली, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज
Mon, 18 Feb 2019 08:45 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 18 Feb 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के पुलवामा में जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद से देश बहुत आक्रोश में है। इसी बीच कुछ युवा देश विरोधी बातें कर के देश के दुखती रग को और दुखाने की कोशिश कर रहे हैं। यूपी के बलिया में एक युवक पर इसी हरकत के चलते देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो गया है।
जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी विश्वजीत (19) ने सोशल साइट पर रविवार को पाकिस्तान जिंदाबाद एवं भारत मुर्दाबाद का पोस्ट डाल दिया था। इस पर क्षेत्र के कई युवाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने कमेंट एवं फोन कर पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन युवक ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया।
इतना ही नहीं, सलाह देने वालों के लिए अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने मामले की जानकारी पकड़ी पुलिस को दी। पकड़ी पुलिस के पहुंचने से पहले युवक घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद जनकल्याण संगठन के युवाओं ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने देशद्रोह सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर युवक की तलाश शुरू कर दी। इस बाबत सिकंदरपुर सीओ पवन कुमार ने बताया कि युवक पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।