फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR registered in disloyalty with country in ballia

युवक ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डाली, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज 

Mon, 18 Feb 2019 08:45 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 18 Feb 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in disloyalty with country in ballia
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू के पुलवामा में जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद से देश बहुत आक्रोश में है। इसी बीच कुछ युवा देश विरोधी बातें कर के देश के दुखती रग को और दुखाने की कोशिश कर रहे हैं। यूपी के बलिया में एक युवक पर इसी हरकत के चलते देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन


जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी विश्वजीत (19) ने सोशल साइट पर रविवार को पाकिस्तान जिंदाबाद एवं भारत मुर्दाबाद का पोस्ट डाल दिया था। इस पर क्षेत्र के कई युवाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने कमेंट एवं फोन कर पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन युवक ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, सलाह देने वालों के लिए अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने मामले की जानकारी पकड़ी पुलिस को दी। पकड़ी पुलिस के पहुंचने से पहले युवक घर से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जनकल्याण संगठन के युवाओं ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने देशद्रोह सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर युवक की तलाश शुरू कर दी। इस बाबत सिकंदरपुर सीओ पवन कुमार ने बताया कि युवक पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed