{"_id":"5d2b0a3f8ebc3e6cb025b946","slug":"fir-case-file-against-bjp-leader-threat-police-in-cantt-station-varanas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के दामाद पर हुआ मुकदमा दर्ज, दारोगा को फोन पर दी थी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के दामाद पर हुआ मुकदमा दर्ज, दारोगा को फोन पर दी थी धमकी
Sun, 14 Jul 2019 05:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 14 Jul 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बीजेपी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र के रिश्तेदार के खिलाफ कैंट थाने की पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। रत्नेश द्विवेदी पर दारोगा अजय पाल से गाली गलौज और एयरटेल ऑफिस में मारपीट का आरोप है।
विज्ञापन
आरोप है कि रत्नेश द्विवेदी ने खुद को बीजेपी नेता कलराज मिश्र का दामाद बताते हुए मंगलवार के दिन दारोगा को धमकी दी थी। इसे उच्चाधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
शनिवार को एक निजी अस्पताल के निदेशक डॉ रत्नेश द्विवेदी का वीडियो और ऑडियो वायरल हुआ था। एक जुलाई को दर्ज झगड़े के मुकदमे के सिलसिले में जांच अधिकारी ने जब फोन किया तो उन्हें भी धमकी दी गई। ऑडियो में वह पुलिस को धमकी देते हुए कह रहे हैं कि हमारी सरकार है, वर्दी उतरवा दूंगा। धमकी के बाद पुलिस महकमे में भी इस प्रकरण की चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने ऑडियो की जांच कराने के बाद रत्नेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रत्नेश पर नदेसर इलाके में एयरटेल कर्मचारियों के साथ मारपीट का आरोप है। मामले में हुई शिकायत के अनुसार, सिम देने से मना करने पर एयरटेल ऑफिस के एक कर्मचारी की पिटाई की गई और महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार किया गया। एक जुलाई को कैंट थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया।
Trending Videos
इसी मामले में जांच अधिकारी ने मंगलवार को उन्हें फोन किया था। जांच अधिकारी को धमकी दिए जाने के बाद यह मामला सामने आया। मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के लिए इस मामले में कार्रवाई चुनौती बनी हुई है।