{"_id":"5d6e5fd28ebc3e93aa191191","slug":"fir-against-bjp-leader-for-threaten-to-kill-a-man-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : डॉक्टर से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने पर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जौनपुर : डॉक्टर से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने पर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tue, 03 Sep 2019 06:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 03 Sep 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार को एक भाजपा नेता के रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्रे के सामुदायिक अस्पताल सतहरिया के अधीक्षक से रंगदारी मांगने, सरकारी काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में भाजपा नेता गिरीश शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : दिनदहाड़े दिव्यांग पान विक्रेता की गोली मारकर हत्या, एक घायल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
चिकित्सक का आरोप है कि अवैध धन वसूली के लिए आरोपित कई दिनों से ऊंची पहुंच की धमकी देकर उन पर अनावश्यक दबाव बना रहा था। और पैसा देने से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। सामुदायिक अस्पताल सतहरिया के अधीक्षक डॉ संजय राय ने पवांरा थाना क्षेत्र के सरावां गांव निवासी गिरीश शर्मा के खिलाफ अवैध रूप से रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है।
Trending Videos
कई दिनों से मानसिक प्रताड़ना झेल रहे चिकित्सक ने मंगलवार को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। चिकित्सक ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संदर्भ में पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर भाजपा नेता गिरीश शर्मा के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।